हमारा नहीं तो देश का भी कुछ नहीं
इधर कुछ दिन दिल्ली में हूं और भांति-भांति के लोगों से मिलना-जुलना चल रहा है। कल शाम फाइनेंस जगत के खास किरदार से मुलाकात हुई। उनका कहना था कि इस बाज़ार में हमारे-आप जैसे रिटेल/आम निवेशकों का कोई भविष्य नहीं। मैंने इधर-उधर की बातें कर उनके अहं का पूरा ख्याल रखा। लेकिन मन ही मन कहा कि अगर हमारा भविष्य नहीं है तो इस देश की अर्थव्यवस्था का भी कोई भविष्य नहीं है। अब बाज़ार की दशा-दिशा…औरऔर भी
घाघों से पटी दुनिया, चलें संभलकर
फाइनेंस की दुनिया घाघों से भरी है। शेयर बाज़ार में तो ऐसे लोगों की भरमार है जो मालिकों से जोड़तोड़ करके ऐसी कंपनियों के शेयर निवेशकों के गले मढ़ देते हैं जिनका कोई भविष्य नहीं। इसलिए निवेश की दुनिया में बड़ी सावधानी से कदम बढ़ाएं। एक मोटी-सी सावधानी यह है कि अगर कंपनी के प्रवर्तकों ने अपने शेयर गिरवी रखे हों तो उसमें भूलकर भी निवेश न करें। तथास्तु में आज एक बेहद साफ-सुथरी और संभावनामय कंपनी…औरऔर भी
एक ऊपर, एक नीचे से लाभ दोगुना!
बाज़ार ऐतिहासिक ऊंचाई बना चुका है। सेंसेक्स और निफ्टी चढ़ते ही जा रहे हैं। क्या भारतीय अर्थव्यस्था वाकई इतनी मजबूत होती जा रही है कि शेयर सूचकांकों का बढ़ना स्वाभाविक है? कोई भी बता सकता है कि ऐसा कतई नहीं है। बाज़ार बाहर से आ रहे सस्ते धन के दम पर फूल रहा है और जैसे ही अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व हर महीने सिस्टम में 85 अरब डॉलर डालने का सिलसिला रोक देगा, भारत समेतऔरऔर भी
अभी ट्रेडिंग, मुहर्रम की छुट्टी बाद में
हिजरी संवत का पहला महीना, मुहर्रम। इसका दसवां दिन यौमे-आशूरा कर्बला के शहीदों की यादगार में मनाया जाता है। पहले की गणना के हिसाब से यह दिन आज पड़ना था। लेकिन अब यह दिन 15 नवंबर को पड़ रहा है तो ताजिया के जुलूस आज नहीं, कल निकलेंगे। छुट्टी कल है, आज बाज़ार खुला है। वैसे, चंद सदियों में ज़माना कितना बदल गया। रेगिस्तानी मैदानों के युद्ध स्क्रीन तक सिमट गए हैं। अब हफ्ते की आखिरी ट्रेडिंग…औरऔर भी






