भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) के मुताबिक वे अगले साल फरवरी तक वह विशेष ऑडिट पूरा कर लेंगे जिसमें रिलायंस इडस्ट्रीज द्वारा देश के सबसे बड़े गैस फील्ड पर किए गए खर्चों का अंकेक्षण किया जा रहा है। सीएजी विनोद राय से सोमवार को मुंबई में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज पर आरोप है कि उसने गैस फील्ड की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। कंपनी ने इस खर्च कोऔरऔर भी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसई) के मुताबिक देश में राष्ट्रीय महत्व के कुल 985 प्राचीन मंदिर और 205 मस्जिदें हैं। इन मंदिरों का निर्माण चौथी से 19वीं सदी और मस्जिदों का निर्माण 12वीं से 19वीं सदी के दौरान किया गया था। सबसे ज्यादा प्राचीन मंदिर कर्णाटक (203), तमिलनाडु (113), उत्तर प्रदेश (105), महाराष्ट्र (97), मध्य प्रदेश (80) और आंध्र प्रदेश (56) में हैं। सबसे ज्यादा प्राचीन मस्जिदें गुजरात (44), उत्तर प्रदेश (41), कर्नाटक (32) और दिल्ली (19) मेंऔरऔर भी

पूंजी बाजार के शोध व सलाह से जुड़ी व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी सीएनआई रिसर्च ने अपने को नए सिरे से ढाला है। उसने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग और रीब्रांडिग की है। इसी क्रम में वह अपनी दो वेबसाइटों को मिलाकर एक नई वेबसाइट पर ले आई है। अब बाजार के आंकड़ों व सूचनाओं से जुड़ी उसकी वेबसाइट सीएनआई इनफोएक्सचेंज (cni infoxchange) की सारी सामग्री भी मूल वेबसाइट पर आ गई है। कंपनी की नई वेबसाइट काऔरऔर भी

उद्योग को परेशान करनेवाली मुद्रास्फीति की दर मई महीने में फिर दहाई अंक में पहुंच गई है। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर मई 2010 में 10.16 फीसदी रही है। यह अनंतिम अनुमान है और अंतिम अनुमान इससे ज्यादा हो सकता है। मार्च में मुद्रास्फीति का अनंतिम अनुमान 9.90 फीसदी का, लेकिन अंतिम आंकड़ा 11.04 फीसदी निकला है। अगले माह जुलाई में अप्रैलऔरऔर भी

रिलायंस के औद्योगिक साम्राज्य के बंटवारे से मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के व्यावसायिक ही नहीं, पारिवारिक रिश्तों में आई दरार भी अब मिटने लगी है। दोनों भाई सायास इसकी कोशिश में लगे हैं। इस बात का अंदाजा दोनों परिवारों की हाल की दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान साथ-साथ बिताए लमहों से लगाया जा सकता है। समाचार एजेंसी ‘भाषा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते हफ्ते मुकेश और अनिल अंबानी ने अपने.अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीकाऔरऔर भी

किसी भी चीज का ऊपर से नीचे गिरना नियति है। लेकिन गुरुत्वाकर्षण जैसे नियमों को समझ जहाज बनाकर नीचे से ऊपर उड़ा देना इंसान की स्वतंत्रता है। यही है नियति की अधीनता और कर्म की प्रधानता।और भीऔर भी

स्पाइसजेट पिछले साल 2008-09 में 333.78 करोड़ रुपए के घाटे में थी। अब 2009-10 में उसे 61.45 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। अगले दो साल में इसके शुद्ध लाभ में कई गुना वृद्धि का आकलन है। शायद इसीलिए सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन ने इसकी 37.75 फीसदी इक्विटी खरीद ली है। उन्होंने यह  इक्विटी स्पाइटजेट के प्रवर्तक भूपेंद्र कंसाग्रा और अन्य निवेशक विलबर रॉस से खरीदी है। पूरी डील 47.25 रुपए प्रति शेयरऔरऔर भी

लीक छोड़कर किसी नई राह पर अकेले चलने का फैसला कोई मुश्किल काम नहीं है। असली चुनौती उस राह पर समझदारी और दृढ़ता से चलते रहने की है। नहीं तो जिद के ठंडा पड़ते ही कदम वापस लौट जाते हैं।और भीऔर भी

हमारे यहां अभी तक का चलन यही है कि बीमा खरीदा नहीं जाता बल्कि यह बेचा जाता है। लिहाजा बीमा एजेंट जहां भावी ग्राहकों को आधी-अधूरी जानकारियां देता है वहीं कॉरपोरेट एजेंट से भी ग्राहकों को काफी शिकायतें हैं। बीमा पॉलिसी की ऑनलाइन खरीदारी का रास्ता कांटों से भरा हुआ है तो टेलीसेल्स यानी टेलीफोन के जरिए बीमा उत्पादों की बिक्री की प्रक्रिया से ग्राहक समुदाय नाखुश है। शिकायतें बहुत: एक अनुमान के अनुसार भारतीय बीमा उद्योगऔरऔर भी

हम हर किसी को हरा सकते हैं। यहां तक कि प्रकृति की शक्तियों को भी वश में कर सकते हैं। लेकिन समय को नहीं। पुरुष बली नहिं होत हय, समय होत बलवान। भीलन छीनी गोपियां, वही अर्जुन, वही बान।और भीऔर भी