परसनल ही नहीं, उछला गोल्ड लोन भी

भारतीय परिवार रोजमर्रा की खपत के लिए ज्यादा ऋण ले रहे हैं तो परसनल लोन देने और दिलाने वाली कंपनियां बड़ी खुश हैं। दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में सक्रिय स्विटज़रलैंड की बहुराष्ट्रीय फाइनेंस व निवेश कंपनी यूबीएस के हिसाब से वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय परिवारों पर चढ़े ऋण का 34% हिस्सा परसनल लोन का था, जबकि 2019-20 में यह 29% हुआ करता था। उनका आकलन है कि आगे गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा दिया जा रहा परसनल लोन 30% और बैंकों द्वारा दिया जा रहा परसनल लोन 9% सालाना की दर से बढ़ सकता है। आम लोगों पर आई विपदा से गोल्ड लोन देनेवाली कंपनियां भी प्रसन्न हैं। जुलाई 2026 तक उपलब्ध नवीनतम डेटा के मुताबिक देश में बैंकों व एनबीएफसी द्वारा दिया रिटेल गोल्ड लोन ₹9.1 लाख करोड़ का है। यह जुलाई 2025 से 80% और जुलाई 2024 से 235% ज्यादा है। लोगबाग पुराने गोल्ड लोन को चुकाने के लिए नया सोना देकर लोन ले रहे हैं। उनकी आय बढ़ नहीं रही तो घर का सोना खपत का इंतजाम करने का नया साधन बन गया है। जुलाई 2024 में बैंकों व एनबीएफसी के कुल रिटेल लोन में गोल्ड लोन का हिस्सा 3.6% हुआ करता था। अब जुलाई 2026 में यह दोगुने से ज्यादा 9.3% हो चुका है। भारत सरकार पर चढ़ा ऋण भी बढ़ रहा है। लेकिन वो तो सरकार है! अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field