निवेशकों के हाथ तंग, शेयर बाज़ार बेरंग

शेयर बाज़ार निवेशकों के बल पर चलता है, चाहे वे देशी हों या विदेशी। विदेशी निवेशक लगातार देश से भागे जा रहे हैं। इस साल ही वे जनवरी से अब तक ₹1.75 लाख करोड़ निकाल चुके हैं। इनके निकलने की भरपाई देशी निवेशक संस्थाएं, खासकर म्यूचुअल फंड करते हैं। उनके पास धन का मुख्य प्रवाह एसआईपी का है। देश में एसआईपी खातों की संख्या मार्च में 9.72 करोड़ पर पहुंच गई, जिनमें मार्च महीने में ₹32,087 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश आया। औसतन ₹3301 प्रति खाता। यह अपने-आप में बहुत बड़ी बात है। वो इसलिए क्योंकि एसआईपी में पांच किलो महीने के मुफ्त राशन पर पलते गरीब नहीं, बल्कि मध्यवर्ग के लोग निवेश करते हैं जिनकी हालत दस साल में या तो खराब हुई है या जहां के तहां खड़े कदमताल कर रहे हैं। आज जिसको ₹1.5 लाख की सैलरी मिल रही है, वो दस साल पहले के ₹90,000 के बराबर है। ऊपर से देखने पर यह 66.67% की वृद्धि लगती है। लेकिन खर्चों का हिसाब लगा लें तो सब पटरा हो जाता है। शेयर बाज़ार में सीधे निवेश करनेवाला मध्यवर्ग धीरे-धीरे हाथ बांधता जा रहा है। लेकिन भविष्य की सुरक्षा के कुछ ऐसे निवेश हैं जिन्हें वो छोड़ नहीं सकता। तथास्तु में ऐसे ही निवेश पर टिका बिजनेस करती एक कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field