आते ही रिजर्व बैंक का सारा लाभ सफा

भारतीय रिजर्व बैंक किसी से एक धेला भी नहीं लेता। फिर वो कैसे इतना कमा लेता है कि केंद्र सरकार को साल भर में ₹2,86,588 करोड़ का लाभांश दे देता है। गौरतलब है कि 2003-04 से 2013-14 तक उसने यूपीए सरकार को दस साल में कुल ₹78,829 करोड़ लाभांश दिया था, जबकि 2014-15 से 2025-26 तक मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में वो अब तक केंद्र सरकार को ₹14,28,444 करोड़ का लाभांश दे चुका है। लाभांश में 18.12 गुना वृद्धि। नोट करने की बात है कि 2014-15 से 2025-26 की इस अवधि में रिजर्व बैंक का लाभ केवल 4.35 गुना बढ़ा है। सकल आय में सारे खर्च घटाकर रिजर्व बैंक की शुद्ध आय या लाभ बनता है। इसमें से हर साल कुल चार करोड़ रुपए अलग-अलग निधियों में डाल देने के बाद जो सरप्लस बचता है, वो पूरी रकम केंद्र सरकार को बतौर लाभांश दे दी जाती है। वित्त वर्ष 2012-13 में रिजर्व बैंक ने सकल आय से कुल खर्च घटाने के बाद बची रकम का 53.4% हिस्सा केंद्र को लाभाश दिया था। इससे पहले 2010-11 में यह हिस्सा 52.8% और 2011-12 में 37.2% था। मोदी सरकार ने 26 मई 2014 को सत्ता संभाली तो अगले महीने 2013-14 के नतीजे घोषित होने पर यह हिस्सा बढ़ाकर 99.99% कर दिया गया। तभी से रिजर्व बैंक का 99.99% लाभ खींचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field