एक कंपनी से चढ़ा ताइवान, भारत डूबा!

ताइवान दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था कैसे बना? इसमें सबसे बड़ा योगदान उसकी केवल एक कंपनी – ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी या टीएसएमसी का है। यह दुनिया में सेमीकंडक्टर चिप्स की सबसे बड़ी निर्माता है। मुख्यतः अपना माल एनवीडियो को सप्लाई करती है। बाज़ार पूंजीकरण में वो दुनिया में एप्पल, एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट (गूगल) व अमेज़ॉन के बाद छठे नंबर पर है। लेकिन आज इस कंपनी के बिना दुनिया काम नहीं कर सकती। इसकी आय इस साल 43% बढ़कर 175 अरब डॉलर हो जाने की उम्मीद है जो ताइवान के जीडीपी का लगभग छठा हिस्सा है। क्या भारत में ऐसी कोई कंपनी नहीं बनाई जा सकती? पिछले महीने 27 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में एक सेमीकंडक्टर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें ‘चिप वॉर व टेक्नोलॉज़ी’ में भारत की चुनौतियों पर अलग से सत्र रखा गया था। सवाल उठा कि तमाम संसाधनों के बावजूद भारत इस टेक्नोलॉजी में फिसड्डी क्यों रह गया? भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में देश में सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिग तंत्र बनाने के कार्यक्रम सेमीकॉन 1.0 पर ₹76,000 करोड़ अनुमोदित किए। फिर अभी जुलाई में सेमीकॉन 2.0 पर ₹1,27,500 करोड़ न्योछावर किए। इस मिशन में मशीन, मैटीरियल, डिजाइन, रिसर्च व प्रतिभा जुटाई जानी थी। आखिर इसका ज़मीनी असर क्यों नहीं दिखा? सब कुछ हवा-हवाई क्यों? अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field