प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमीकंडक्टर, नई टेक्नोलॉज़ी और इनोवेशन की बातें खूब चुभला-चुभलाकर बोलते हैं। उनकी सरकार सेमीकॉन 2.0 के छह स्तंभ गिनाती है – डिज़ाइन, मशीन, मैटीरियल, पैकेजिंग, रिसर्च और प्रतिभा विकास। लेकिन शब्दों के आडम्बर को भेदकर कोई उससे पूछे कि वो शोध व अनुसंधान (आर एंड डी) पर कितना खर्च करती है? भारत सरकार इसका कोई ताज़ा आंकड़ा नहीं देती। लोकसभा में 29 जुलाई 2026 को बताया गया कि वित्त वर्ष 2021-22 में हमने आर एंड डी पर जीडीपी का कुल 0.83% खर्च किया। यह खर्च 2009-10 के बाद पहली बार 0.80% के पार गया। 2021-22 में तो यह 0.64% तक गिर गया था। बता दें कि आर एंड डी पर जापान जीडीपी का 5.1%, इज़रायल 4.9%, दक्षिण कोरिया 4.8%, ताइवान 4.1%, अमेरिका 3.5%, जर्मनी 3.2% और चीन 2.7% खर्च कर रहा है। ओईसीडी देशों का औसत 2.7% है। अमरिका व चीन में इस खर्च का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा निजी क्षेत्र से आता है। अपने यहां भी सरकार की बेरुखी देखकर अब निजी क्षेत्र ने आर एंड डी पर खर्च बढ़ाना शुरू कर दिया है। 2021-22 में आर एंड डी पर हुए कुल खर्च में उसका योगदान 45.2% था, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 51.8% हो गया। कॉरपोरेट क्षेत्र की मांग है कि आर एंड डी खर्च पर टैक्स छूट व प्रोत्साहन दिया जाए। अब शुक्रवार का अभ्यास…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
