प्रवासी भारतीयों ने देश में भेजे 56 अरब डॉलर

विदेश में बसे भारतीयों ने बीते वित्त वर्ष 2010-11 के दौरान देश में 56 अरब डॉलर की रकम भेजी है। यह इससे पिछले साल की तुलना में दो अरब डॉलर अधिक है। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में खाड़ी क्षेत्र के मिशन प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देश में 2010-11 में 55.9 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा विदेश में बसे भारतीयों ने अपने परिवारों के भेजी है। देश में 2009-10 में इस माध्यम से 53.9 अरब डॉलर की रकम आई थी, जबकि 2008-09 में यह राशि 46.9 अरब डालर की रही थी।

विश्व बैंक ने इससे पहले इसी साल अपनी रिपोर्ट में कहा था कि प्रवासी भारतीयों द्वारा 2010-11 में देश में 55 अरब डॉलर की राशि भेजे जाने की उम्मीद है। नोट करने की बात यह है कि 18 नवंबर 2011 तक के आंकड़ों के अनुसार हमारा कुल विदेशी मुद्रा भंडार इस समय 308.62 अरब डॉलर का है। मंत्री महोदय की तरफ से दी गई जानकारी से साफ है कि इसका 18.15 फीसदी विदेश में काम कर भारतीयों की भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *