ठीक दो साल पहले हमारा शेयर बाज़ार बम-बम कर रहा था। 26 सितंबर 2024 को बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 85,930.43 और 27 सितंबर 2024 को एनएसई निफ्टी-50 सूचकांक 26,277.35 का ऐतिहासिक शिखर छू चुका था। उसके बाद फिर 1 दिसंबर 2025 को सेंसेक्स ने 86,159.02 और उससे महीने भर बाद 5 जनवरी 2026 को निफ्टी-50 ने 26,373.20 पर पुराने शिखर से उठकर नया ऐतिहासिक शिखर बना लिया। इसको तो अभी एक साल भी नहीं बीते हैं। लेकिन सेंसेक्स फिलहाल वहां से 14.23% और निफ्टी 12.26% नीचे चल रहा है। इसी दौरान 92% शेयर बाज़ार को समेटता निफ्टी-500 सूचकांक 24,144.20 के शिखर से 6.38% ही नीचे उतरकर 22,603.50 पर आया है। बाज़ार के इतने उठने-गिरने के अनेक कारण हैं। समय के साथ ये कारण बदल सकते हैं। लेकिन इस तरह उठना-गिरना शेयर बाज़ार का मूल स्वभाव है। कारण बदल सकते हैं। मगर बाज़ार का स्वभाव नहीं। यह भी साफ है जो ज्यादा नज़र में चढ़े हैं, उन पर ज्यादा असर होता है। सेंसेक्स-30 और निफ्टी-50 ज्यादा गिरे हैं, जबकि निफ्टी-500 कम गिरा है। अमूमन बड़े स्टॉक्स में कम और छोटे स्टॉक्स में ज्यादा रिटर्न मिलता है। अब तथास्तु में आज की कंपनी…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
