मीडिया को खरीदा जा चुका है। असली अर्थशास्त्री सरकार से बाहर हॆ। नकली अर्थशास्त्रियों की भरमार है। छह साल तक रिजर्व बैंक में सरकार की दासता करनेवाले शक्तिकांत दास को सेवानिवृति के बाद सीधे प्रधानमंत्री का दूसरा प्रधान सचिव बना दिया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री व मुख्यमंत्री सभी हांके जा रहे हैं। उत्त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ से राज्य के जीडीपी में 3.5 लाख करोड़ रुपए जोड़ने के दावे से पहले ही उसे तीसरी बार 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर का बना देने का दावा कर चुके हैं। हालांकि योगी महाराज को नहीं पता होगा कि एक ट्रिलियन में कितने ज़ीरो होते हैं। खैर, हांकने में उनका क्या जाता है। आगे नाथ, न पीछे पगहा। वे राजा हैं। प्रजा के सामने लपेटने के अलावा कोई चारा नहीं। उत्तर प्रदेश का जीडीपी भारत सरकार के मुताबिक अभी ₹24.99 लाख करोड़ है। हालांकि योगी महाराज मार्च अंत तक इसके ₹27.71 लाख करोड़ होने का दावा कर रहे हैं जो 318 अरब डॉलर का बनता है। अगर 2029 तक इसे एक ट्रिलियन डॉलर का बनाना है तो इसे 33.17% की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ना होगा। यह एकदम असंभव है। धरती मां की छाती फट जाए, तब भी योगी महाराज का प्रपंच जज़्ब नहीं कर पाएगी। अब शुक्रवार का अभ्यास…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...