ऋण सरकार के पाप, कभी कटते नहीं!

हर देशवासी को जानना ही चाहिए कि देश चला रही मौजूदा भारत सरकार आय-व्यय को लेकर क्या कर रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 का कुल बजट ₹53.47 लाख करोड़ का है। इसमें से टैक्स व अन्य मदों से उसे कुल ₹35.33 लाख करोड़ का राजस्व मिलेगा। ₹80,000 करोड़ वो आस्तियां बेचकर जुटाएगी। ₹38,397 करोड पुराने ऋणों की वसूली से मिलने हैं। इस तरह उसकी कुल आय ₹36.51 लाख करोड होगी। बाकी ₹16.96 लाख करोड़ रुपए वो उधार से जुटा रही है। मतलब सरकार अपनी कुल आय से 46.45% अधिक खर्च ऋण लेकर करेगी। उसने खर्च घटाने से तौबा कर ली है। केंद्र सरकार पर चढ़ा कुल ऋण ₹214.82 लाख करोड़ पर पहुंचने जा रहा है। देश में 29.6 करोड़ परिवार हैं तो हर परिवार पर भारत सरकार के ऋण का ₹7.26 लाख का बोझ। सरकार इस साल ब्याज अदायगी पर ₹14.04 लाख करोड़ खर्च करेगी। यह उसकी कुल आय का 38.46% है। इसके ऊपर से उसे इस साल ऋण के मूलधन में से ₹6.22 लाख करोड लौटाने हैं। इसे जोड़ दें तो ऋण के मूलधन व ब्याज पर सरकार को इस साल ₹20.24 लाख करोड़ चुकाने हैं। इस तरह सरकार के खजाने में आ रही कुल आय का 55.44% हिस्सा नए-पुराने ऋणों की सेवा में चला जाएगा। राज्यों के ऋण अलग हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राएं बदस्तूर जारी हैं। अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field