यूं उड़ गए गोल्डीलॉक्स दौर के परखच्चे!

सरकार के नीति-नियामकों को दूर-दृष्टि और निकट-दृष्टि, दोनों ही दोष हो गए हैं। उन्हें न नजदीक का कुछ साफ दिख रहा है और न ही थोड़ी दूर का। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में माना जा सकता है कि वे एक राजनीतिक शख्सियत है और उनकी कोई स्वतंत्र दृष्टि नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते और सोचते हैं, उनकी गूंज बनना उनकी मजबूरी है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक तो देश की मौद्रिक नीति का नियंता है। उसके गवर्नर से अपेक्षा की जाती है कि वो देशहित में दूर की सोचकर कोई बात बोलेगा और उसके अनुरूप कदम उठाएगा। अमेरिका में तो केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल राष्ट्रहित में डोनाल्ड ट्रम्प जैसे सनकी राष्ट्रपति तक से पंगा लेने से नहीं डरते। लेकिन अपने यहां रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा सरकार के चाकर हैं और उन्हें राष्ट्रहित में ज्यादा दूर की छोड़िए, महीने भर बाद की स्थिति का भी भान नहीं रहता। इस बार रविवार, 1 फरवरी को छुट्टी के दिन पेश बजट के बाद उन्होंने कहा था कि भारत दुर्लभ गोल्डीलॉक्स दौर से गुजर रहा है। अच्छी विकास दर, कम मुद्रास्फीति और कम बेरोज़गारी। बस अब नई छलांग का इंतज़ार है। लेकिन 27 दिन बाद ही 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमले ने गोल्डीलॉक्स के सारे पराए विदेशी मायालोक के परखच्चे उड़ा दिए तो हवाबाज़ी निकल गई। अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field