निवेश में उन्माद नहीं, सावधानी
कोरोना की गिरफ्त कसती जा रही है। भारत संक्रमण में अब अमेरिका, ब्राज़ील व रूस के बाद दुनिया में चौथे नंबर पर है। ऐसे में हमारी कमज़ोर अर्थव्यवस्था का हश्र काफी बुरा हो सकता है। बड़ी कंपनियां बच जाएंगी, लेकिन तमाम छोटी व मध्यम कंपनियां डूब सकती हैं। फिर भी बीते तीन हफ्तों में 82% से ज्यादा लिस्टेड कंपनियों के शेयर चढ़ गए हैं। सो, निवेश में सावधानी बरतनी ज़रूरी है। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी
कोरोना ने धंधा दबाया तो बढाया भी
कोरोना की महामारी किसी बिजनेस के लिए बुरी है तो किसी के लिए अच्छी। मसलन, मार्च, अप्रैल व मई के कोरोना काल में पारले प्रोडक्ट्स की बिकी आठ दशको में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसमें 80-90% योगदान पारले-जी बिस्किट का है। इस दौरान एफएमसीजी व दवा कंपनियों का भी धंधा बढ़ा है। दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति को कोरोना के चलते मई में उत्पादन 98% घटा देना पड़ा है। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी
कृपा सरकार की, कमाल रिलायंस का
प्रतिस्पर्धा, निष्पक्षता, उद्यमशीलता, मांग, सप्लाई व न्याय जैसे मूल्य बाज़ार का अभिन्न हिस्सा माने जाते हैं। लेकिन बाज़ार के साथ सब निष्पक्ष ही नहीं होता। रिलायंस ने कोरोना काल की घनघोर निराशा के बीच भी बाज़ार से जिस तरह से 1.51 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा जुटा लिए हैं, वह कमाल की बात है। लेकिन यह कमाल हासिल करने में सेबी, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्री तक ने उसकी मदद की है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी
विपत्ति सिखा देती है अनमोल सबक
थोड़े दिनों की विपत्ति सामान्य दिनों से कहीं ज्यादा सिखाकर चली जाती है। कोरोना संकटकाल में शेयर बाज़ार ने भी हमें बहुत सारी सीख दी है। जैसे, खराब माहौल में मजूबत कंपनियों के शेयर गिरें तो उन्हें बेहिचक खरीद लें। रिलायंस 23 मार्च को 866.98 तक गिर गया था। लेकिन ढाई महीने बाद 8 जून को वही शेयर 1618.40 तक चढ़ गया। 86.67% का जबरदस्त रिटर्न। हालांकि उसके बाद 5.09% उतरा है। अब बुध की बुद्धि…और भीऔर भी







