केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को नए प्रत्यक्ष कर विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब इसे सोमवार 30 अगस्त को संसद में पेश किया जाएगा, जहां आम राजनीतिक सहमति को देखते हुए इसके फौरन पास हो जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के मुताबिक विधेयक में व्यक्तिगत आय की करमुक्त सीमा को 1.6 लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख करने का प्रस्ताव है। साथ ही कॉरपोरेट टैक्स की दर 30 फीसदी रखी गई है औरऔरऔर भी

हमारी बाजार नियामक संस्था, सेबी और गरीब रिटेल निवेशक कितने असहाय हैं, इसे इंडिया फॉयल्स के स्टॉक से समझा जा सकता है। हम पहले भी लिख चुके हैं कि किस तरह इंडिया फॉयल्स के नए प्रवर्तक एस डी (Ess Dee) ग्रुप ने इसके शेयर खुले बाजार में 20 रुपए के भाव पर बेचे और इसका भाव 5 रुपए या उससे से भी नीचे ले गए। इसके बाद कुछ शेयरधारक कंपनी प्रबंधन से मिले तो उन्हें समझा दियाऔरऔर भी

ज़ाइकॉम इलेक्ट्रॉनिक सिक्यूरिटी सिस्टम्स के नाम और ब्रांड से शायद आप परिचित ही होंगे। घरों से लेकर दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी व दूसरे जो तमाम इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा सिस्टम आप देखते हैं, बहुत मुमकिन है कि वे ज़ाइकॉम के हों। यह इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा उपकरण मुहैया करानेवाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी पहले चीन से सारा माल आयात करके भारत में बेचती थी। लेकिन इस साल मई से उसने हिमाचल प्रदेश के परवानू में अपनीऔरऔर भी

प्रकृति और हमारे बीच मां-बच्चे का रिश्ता है। इसलिए उसे समझना और उसके हिसाब से ढलना मुश्किल नहीं होता। लेकिन समाज और उसके विभिन्न अवयवों को बगैर माथापच्ची के नहीं समझा जा सकता।और भीऔर भी