टाटा स्टील सोमवार को बीएसई में 536.20 रुपए और एनएसई में 536.35 रुपए पर बंद हुआ है। उसका टीटीएम ईपीएस या पिछले 12 महीनों की प्रति शेयर कमाई 48.96 रुपए है। इस आधार इस शेयर का मौजूदा पी/ई अनुपात 10.95 है। हालांकि बीएसई इसका पी/ई अनुपात 9.89 ही बताता है। दूसरी तरफ स्टील उद्योग की अन्य प्रमुख कंपनियों, स्टील अथॉरिटी का पी/ई अनुपात 14.08 और जेएसडब्ल्यू स्टील का 11.01 है। केवल इसी आधार पर देखें तो टाटाऔरऔर भी

अक्षय तृतीया पर गोल्ड ईटीएफ ने इस बार कमाल दिखा दिया। एनएसई व बीएसई में लिस्टेड सातों गोल्ड ईटीएफ में औसत से चार-पांच गुना ज्यादा कारोबार हुआ। बीएसई में जहां कुल 18,591 सौदों में एक लाख ईटीएफ ट्रेड किए गए, वहीं एनएसई में 1.05 लाख सौदे हुए और कुल 10.51 लाख गोल्ड ईटीएफ ट्रेड किए गए। मात्रा के लिहाज से देखें तो एनएसई में गोल्ड ईटीएफ का कुल कारोबार 172.39 करोड़ रुपए और बीएसई में 24.88 करोड़औरऔर भी

इस बार अक्षय तृतीया रविवार, 16 मई को पड़ रही है। इसलिए दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और एनएसई ने इस दिन केवल गोल्ड ईटीएफ में ट्रेडिंग के लिए बाजार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3.30 बजे तक खुला रखने का फैसला किया है। लेकिन ध्यान रहे कि इस विशेष सत्र में केवल गोल्ड ईटीएफ में ही ट्रेडिंग होगी, बाकी किसी भी प्रतिभूति में नहीं। अभी सात गोल्ड ईटीएफ शेयर बाजारों में लिस्टेड हैं। येऔरऔर भी

कावेरी टेलिकॉम का शेयर कल जैसे ही 4.97 फीसदी बढ़कर 113.05 रुपए पर पहुंचा, उस पर सर्किट ब्रेकर लग गया। उसका शेयर सुबह जिस झटके से खुला है तो आज भी ऐसा हो सकता है। आपको याद होगा कि 7 अप्रैल को जब हमने इस शेयर को खरीदने की सिफारिश की थी, तब इसका भाव था 93 रुपए। उसी समय हमने यह भी कहा था कि यह 125 रुपए तक जा सकता है। अगर किसी ने उसऔरऔर भी

अपने शेयर बाजार की दो ऐसी बातें आपसे बांटना चाहता हूं जो आज तक मुझे पता नहीं थीं। पहली बात यह कि वॉल्यूम एक छलावा भी हो सकता है। अगर आप किसी शेयर में अचानक भारी ट्रेडिंग देखते हैं तो बहुत संभव है कि यह प्रवर्तकों की तरफ से कराया गया खेल हो। असल में बाजार में ऐसे ट्रेडर हैं जो 0.007 से लेकर 0.07 फीसदी फीस लेकर शेयर में वॉल्यूम पैदा करते हैं। यानी आप उन्हेंऔरऔर भी

बर्जर पेंट्स के चौथी तिमाही के नतीजे 15 मई को आएंगे। लेकिन इससे पहले कंपनी के शेयरों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कल बुधवार को इसका शेयर बीएसई में 4.82 फीसदी बढ़कर 60.85 रुपए पर बंद हुआ, जबकि एनएसई में 5.25 फीसदी की बढ़त के साथ इसका आखिरी भाव 61.20 रुपए रहा है। बाजार के जानकारों की मानें तो अभी यह 63-64 रुपए तक आसानी से जा सकता है यानी इसमें तत्काल इसमें 4 फीसदी बढ़तऔरऔर भी

सुबह हमने चलते-चलते बताया था कि विमल ऑयल एंड फूड्स में तेजी के आसार हैं और वाकई यह शेयर बीएसई में एक ही दिन में 11.63 फीसदी की बढ़त के साथ 44.65 रुपए पर पहुंच गया। ऊपर में यह 45 तक गया था और फिर इसमें थोड़ी कमी आई है। हालांकि बढ़त 10 फीसदी के ऊपर बरकरार है। अनुमान है कि यह शेयर जल्दी ही 48 रुपए तक जा सकता है। वैसे, मेहसाणा (गुजरात) की यह कंपनीऔरऔर भी

गिलैंडर्स आर्बुथनॉट का नाम ही बड़ा अटपटा है। यह है तो कोलकाता के जी डी कोठारी समूह की कंपनी। लेकिन इसकी स्थापना एफ एम गिलैंडर्स और जी सी आर्बुथनॉट ने साल 1819 में एक पार्टनरशिप फर्म के रूप में की थी। यह 1935 में प्राइवेट लिमिटेड और 1947 में पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी। आजादी के बाद इसका स्वामित्व जी डी कोठारी समूह के पास आ गया। कंपनी चाय के बगानों से लेकर कंसट्रक्शन व रीयल एस्टेट, टेक्सटाइलऔरऔर भी

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) ने वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में शानदार नतीजे हासिल किए हैं और वह जल्दी ही एक पर एक बोनस शेयर की घोषणा कर सकती है। अभी इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक दिसंबर 2009 की तिमाही में जहां कंपनी ने 87.44 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था, वहीं चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 200 करोड़ रुपए के आसपास रह सकता है।औरऔर भी

कल के 3 इडियट्स ने अच्छा रंग दिखाया। ले लिया हो तो रखे रहिए। बाद में देखिएगा। आज दो खास शेयरों की बात, जिनसे जुड़ी हुई हैं काफी सकारात्मक खबरें। इनमें से एक है एक्वा लॉजिस्टिक्स। यह जल्दी ही हांगकांग में किए गए तीन अधिग्रहण सौदे पूरे करने जा रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है। लेकिन पहले करार हुआ था। अब इसे अंजाम दिया जा रहा है। कंपनी के शेयर का भाव सोमवारऔरऔर भी