चंद नियमों का बंधन है अल्गो ट्रेडिंग
बाज़ार की सायास नहीं, अनायास गति को पकड़ना आसान है। लेकिन कैसे? कुछ लोग इसे अल्गोरिदम ट्रेडिंग से पकड़ते हैं। यह कुछ नियमों का समुच्चय होती है। जैसे, पांच दिन का सिम्पल मूविंग औसत (एसएएमए) 20 दिन के एसएमए के बराबर या उससे ज्यादा हो तो खरीदो। वहीं पांच दिन का एसएएमए 20 दिन के एसएमए से कम हो तो शॉर्ट करो। ऐसे तमाम नियमों के अनुशासन में ट्रेडर को बंधना पड़ता है। अब सोमवार का सूत्र…औरऔर भी
जो पड़ी है औरों की नजर से ओझल
जब तक किसी कंपनी में विकास की भरपूर संभावना साफ-साफ नहीं दिखती, तब तक उसके शेयर नहीं चढ़ते। पर उन कंपनियों में भी निवेश का कोई फायदा नहीं, जिनके शेयरों में भावी विकास की ज्यादातर संभावना को भावों में सोख लिया गया हो। हमें निवेश उस कंपनी में करना चाहिए जिसमें बाज़ार को लगता है कि उसके शेयर के बढ़ने की खास गुंजाइश नहीं है। तथास्तु में आज औरों की नज़र से ओझल ऐसी ही एक कंपनी…औरऔर भी
ट्रेडिंग से कमाई और निवेश से दौलत
अल्पकालिक ट्रेडिंग से कमाई और दीर्घकालिक निवेश से दौलत। यही सूत्र लेकर करीब सवा साल पहले हमने यह पेड-सेवा शुरू की थी। दीर्घकालिक निवेश की सेवा, तथास्तु को लेकर हम डंके की चोट पर कह सकते हैं कि हमसे बेहतर कोई नहीं। सूझबूझ की कृपा से इसमें सुझाए कई शेयर साल भर में चार गुना तक बढ़ चुके हैं। ट्रेडिंग में भी हम रिसर्च से आपकी रणनीति विकसित करने में लगे हैं। करें अब शुक्रवार का प्रस्थान…औरऔर भी
सायास है कठिन, अनायास आसान
बाज़ार में मूलतः दो तरह की गतियां होती हैं। पहली, जिनके पीछे कोई न कोई घटनाक्रम, कोई खबर होती है। इनको पकड़ना आसान लगता है। लेकिन है बहुत कठिन। फिर खबर हमारे पास पहुंचे, इससे पहले ऊंची पहुंच वाले उसे पकड़कर बाज़ार में खेल कर चुके होते हैं। दूसरी गति अनायास होती है। उसके पीछे कोई प्रत्यक्ष वजह नहीं होती। कमाल की बात है कि अनायास होनेवाली इस गति को पकड़ना आसान है। अब आज का व्यवहार…औरऔर भी






