समय बड़ा अहम, संभावना होती अपार!

पुरुष बली नहिं होत है, समय होत बलवान। भीलन छीनी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण। निवेश की दुनिया में भी समय की बड़ी महत्ता है। शर्त इतनी है कि जो कंपनी चुन रहे हैं, उसमें विकास की संभावनाएं भरपूर होनी चाहिए। फिर समय के साथ आपका निवेश पांच-दस साल में पांच-दस नहीं, बल्कि बीस-तीस गुना हो सकता है। मसलन, हमने इसी कॉलम में करीब दस साल पहले 11 सितंबर 2016 को अपार इंडस्ट्रीज़ को चुना था और उसकी भावी संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया था। तब उसका दस रुपए अंकित मूल्य का शेयर ₹560 की रेंज में चल रहा था। वही दस रुपए अंकित मूल्य का शेयर 24 जून 2026 को ₹17,157 का शिखर पकड़ने के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को एसएसई में ₹16,631 पर बंद हुआ है। इस तरह दस साल के भीतर अपार इंडस्ट्रीज़ का शेयर 30.64 गुना होने के बाद फिलहाल 29.70 गुना चल रहा है। कमाल है कि बहुत सारे दिग्गज अपार इंडस्ट्रीज़ में अब निवेश की सलाह दे रहे हैं, जब वो तीस गुना हो चुका है। एआई के सिस्टम भी उसेे चुनने लगे हैं। यकीनन कंपनी अच्छी है। लेकिन सवाल उठता है कि छोटे निवेशकों के लिए क्या उसे पकड़ने का वक्त अब निकल नहीं चुका है? तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field