बचत व निवेश हम इसीलिए करते हैं ताकि संकट के समय सांसत में न फंस सकें। लेकिन संकट के समय में दो सबसे ज्यादा काम आनेवाली चीजें हैं कैश व साहस। साहस हमारे स्वभाव का हिस्सा है जो प्रतिकूलता से  जूझते हुए स्वाभाविक रूप से आकार लेता है। लेकिन कैश हमें बराबर संभालकर रखना पड़ता है और अधिकांश  निवेश ऐसे माध्यमों में करना चाहिए जिसे हम फौरन कैश में बदल सकें। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी

हर बाजार की अपनी-अपनी खासियत होती है। दिल्ली के खारी बावली, चावड़ी बाज़ार चले जाइए या मुंबई के मंगलदास मार्केट। तेल से लेकर मेटल तक की थोक दुकानों में छोटी-छोटी गद्दियों पर बैठकर लोग करोड़ों का धंधा करते हैं। उन्हें अपने बाज़ार की रत्ती-रत्ती भर की खबर होती है। डिमांड व सप्लाई का अभी का ही नहीं, आगे का भी पूरा भान होता है। क्या आपको शेयर बाज़ार का इतना भान है? अब करें शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

देश जब अंग्रेज़ों का गुलाम था, व्यापार-धंधे पर तरह-तरह की बंदिशें लगी हुई थीं, तब भी यहां कुछ नहीं मिला तो लोगों ने शेयर बाज़ार का धंधा बरगद के पेड़ के नीचे ही बैठकर शुरू कर दिया। जी हां! आज के बीएसई की शुरुआत 142 साल पुरानी 1874 की है। यह बात दीगर है कि तब यह मुठ्ठीभर ब्रोकरों तक सीमित था। वहीं, आज इससे 3.17 करोड़ निवेशक जुड़े हुए हैं। अब पकड़ते हैं गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

भारत में बाज़ार की बेहद लंबी परंपरा रही है। जापान जहां चावल के धंधे का उस्ताद था, टेक्निकल एनालिसिस की कैंडलस्टिक करीब 270 साल पहले वहीं के राइस फ्यूचर्स से शुरू हुई थी; वहीं भारत मसालों से लेकर रुई तक के व्यापार का सरगना था। गुजरात में रुई के भाव खुलते थे और टेलिफोन जैसे साधन न होने के बावजूद चंद घंटों में सारे देश में वही भाव चलने लगते थे। अब आजमाते हैं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी