सही क्षेत्र की सही कंपनी, सही भाव पर

भारत तमाम गलत व खोखली नीतियों के बावजूद अगर कई सालों से दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है तो मूल वजह इसकी अंतर्निहित सामर्थ्य है। इसलिए यहां शेयर बाज़ार में लम्बे समय का निवेश आनेवाले कई दशकों तक लाभदायी होगा। लेकिन निवेश का पूरा फल पाने के लिए हमें पांच अहम पहलुओं पर गौर करना होता है। पहला, बढ़ती अर्थव्यवस्था में कौन-से उद्योग व सेवा क्षेत्र हैं जो अधिक तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दूसरा, ऐसे सेक्टर की कौन-सी कंपनियां हैं जिनके शेयर भरपूर संभावनाओं के बावजूद निवेशकों के निगाह में अभी तक चढ़े नहीं है और दबे हुए पड़े हैं। तीसरे, इन्हें किन भावों पर पकड़ना सबसे सही हो सकता है। चौथा, कब इन्हें बेचकर निकल लेना चाहिए। वैसे तो हम जैसे आम या रिटेल निवेशकों को ऐसी ही कंपनियों के शेयर खरीदने चाहिए जो हमेशा के लिए हों। लेकिन आज के तेज़ी से बदलते दौर में हो रही ऊंच-नीच सारे समीकरण बिगाड़ सकती है। इसलिए किसी स्टॉक से बहुत ज्यादा चिपके रहने का कोई मतलब नहीं। पांचवा व अंतिम चरण बड़ा अहम है। इसमें हम देखते हैं कि अपनी रिस्क सीमा के भीतर किसी स्टॉक में निवेशयोग्य धन का कितना हिस्सा लगाया जाए। अब तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field