वित्तीय बाज़ार में संस्थाओ की खरीद और बिक्री के स्तर को पकड़ने के लिए कुछ जानकार ‘डिमांड-सप्लाई’ की क्लासेज़ चलाते हैं। वे जितना सिखाते हैं, ऑनलाइन ट्रेडिंग एकेडमी की साइट पर जाकर आप उसे सीख सकते हैं। महज इतने के लिए उन्हें 30-40 हज़ार रुपए देने का कोई फायदा नहीं। वैसे, टेक्निकल एनालिसिस से यह तरीका थोड़ा आगे है क्योंकि यह उसके विभिन्न इडिकेटरों को अपने में समाहित कर लेता है। अब गुरु की दशा-दिशा…और भीऔर भी

शेयर बाजार में क्या थोक भाव होता है? जिस भाव पर देशी-विदेशी वित्तीय संस्थाएं, म्यूचुअल फंड व प्रोफेशनल ट्रेडर कोई स्टॉक खरीदते हैं, वही उसका थोक भाव है और जिस भाव पर उसे निकालते हैं, वह उसका रिटेल भाव। संस्थाओं का यह व्यवहार भावों के रोजाना और साप्ताहिक चार्ट पर आसानी से दिख जाता है। मौजूदा भाव से ठीक पहले भाव जहां से चढ़े और गिरे थे, ये दोनों स्तर बड़े अहम हैं। अब बुधवार की बुद्धि…और भीऔर भी

वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग मूलतः किसी भी अन्य व्यापार से अलग नहीं है। व्यापार में हम थोक भाव में खरीदते और रिटेल भाव पर बेचते हैं। इसी में 5-10 प्रतिशत मार्जिन कमा लेते हैं। यही काम शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग में करना है। फटाफट धन कमाने की लालच से दूर हटकर हमें यह धारणा मन में कहीं गहरे बैठा लेनी चाहिए। तभी हम हर पल उठते-गिरते इस बाज़ार से नियमित कमाई कर सकेंगे। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

देखते-ही-देखते साल 2019 खत्म होने को आ गया और नया साल 2020 दस्तक देने लगा। यह सप्ताह नए और पुराने साल का संधिकाल है। दो दिन पुराने साल में ट्रेडिंग और तीन दिन नए साल में। बुधवार को बुद्धि के दिन से नए साल का आगाज़ हो रहा है। यह एक बहाना है कि हम भावनाओं को किनारे रख वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग को बुद्धि के स्तर पर आत्मसात कर लें। आइए, अब देखें सोमवार का व्योम…औरऔर भी

निवेश का कोई सुनहरा क्षितिज नहीं, जिसके पार अच्छे ही अच्छे अवसर हों। हर निवेश में रिस्क है। यह रिस्क शेयरों में सर्वाधिक है। बैंक जमा का रिस्क पीएमसी बैंक ने साफ कर दिया। इसलिए ‘2020 के ट्वेंटी-ट्वेंटी’ महज जुमला है। फिर भी ज़माने के साथ चलना है तो हम भी आज तथास्तु में नए साल के लिए 20 स्टॉक्स पेश कर रहे हैं। इन सभी पर यहां पहले विस्तार से लिखा जा चुका है।और भीऔर भी