कहर कोरोना की दूसरी लहर! लपेटती भंवर
कोरोना संक्रमण में भारत एक बार फिर तेज़ी से छलांग लगा रहा है। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर। समूची दुनिया में खबर लिखे जाने के वक्त 13.72 करोड़ मामले जिसमें से 1.37 करोड़ (लगभग 10%) अकेले भारत में। हमारी करीब 1% आबादी कोविड-19 वायरस की चपेट में आ चुकी है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और इसमें भी सबसे ज्यादा आर्थिक राजधानी मुंबई में। फाइनेंस की दुनिया बदस्तूर धड़क रही है। शेयर बाज़ार अपनी रफ्तार से सूं-सां करऔरऔर भी
बाज़ार की तेज़ी रह-रहकर देने लगी है गच्चा
करीब डेढ़ महीने से शेयर बाज़ार पर छाया उन्माद थमता दिख रहा है। 16 फरवरी को निफ्टी ने 15,431.75 का शिखर पकड़ा था। तब से उसकी हालत लस्टम-पस्टम है। कभी इस बहाने तो कभी उस बहाने मुनाफावसूली बाज़ार को दबा ले जाती है। सुबह खरीदकर उसी शाम या अगली शाम बेचकर मुनाफा कमा लेने की अंधी चाल गच्चा देने लगी है। अब तेज़ी के उन्माद में बाज़ार के कूदे नए-नवेले ट्रेडरों को सोचना पड़ रहा है। क्याऔरऔर भी
बाज़ार में इधर कूदे हैं बहुत से नए-नए जन
साल भर से चल रहे कोरोनाकाल में बहुतों की नौकरी गई, बहुतों के धंधे बैठ गए। डूबती अर्थव्यवस्था में ना तो नौकरी के नए अवसर मिले और ना ही धंधे का स्कोप दिखा। बहुतों को लगा कि क्यों ना अब तक बचाए गए धन से ही धन बनाया जाए। सो, शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग में कूद पड़े। इधर 20-25 साल के नौजवानों को भी बाज़ार का चस्का लग गया। बाज़ार बढ़ रहा है तो मौजा ही मौजा।औरऔर भी
हर चमकनेवाली चीज़ सोना नहीं होती, ज़नाब!
शेयर बाज़ार तेज़ी पर हो तो झूमकर आईपीओ आते हैं। फिलहाल यही स्थिति है। मगर सावधान रहें। हर चमकनेवाली चीज़ सोना नहीं होती। फार्मास्युटिकल केमिकल्स बनानेवाली 32 साल पुरानी एक कंपनी का आईपीओ बीते 21 सितंबर को आया। 340 रुपए पर जारी शेयर पहली अक्टूबर को लिस्ट हुआ तो दोगुने से ज्यादा 744 रुपए तक चला गया। लेकिन फिर गिरने लगा तो बीच-बीच में थोड़ा उठने के बाद रपटता ही जा रहा है। पता चला कि कंपनीऔरऔर भी







