भारी ब्याज, अमेरिका-रूस सबको मात

देश के ऋण की तुलना जीडीपी के करना सही नहीं क्योंकि स्टॉक की तुलना फ्लो से नही की जा सकती। तुलना के लिए दोनों का स्वरूप फ्लो या प्रवाह का रहना चाहिए। इसलिए तुलना करनी ही है तो ऋण नहीं, ब्याज भुगतान की तुलना जीडीपी से करनी चाहिए। भारत की स्थिति यह है कि वह अकेले ब्याज की अदायगी पर ही जीडीपी का 5.11% खर्च कर देता है। यह वियतनाम (0.89%), इंडोनेशिया (2.21%) और मलयशिया (2.84%) जैसी समतुल्य उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों की तुलना में दोगुना है। हमारे सालाना बजट का लगभग 20% हिस्सा ब्याज अदायगी में चला जाता है। अर्थशास्त्री यह भी कहते हैं कि चूंकि जीडीपी कोई धन नहीं, जिसे सरकार खर्च कर सके। इसलिए देश की वित्तीय सेहत जानने का ज्यादा सही तरीका ब्याज भुगतान और सरकार की कुल आय/राजस्व के अनुपात का हो सकता है। बजट के मुताबिक सरकार कुल राजस्व का 39.74% ब्याज अदायगी पर खर्च करेगी। वहीं, विश्व बैंक के मुताबिक ब्राज़ील 30.1%, कनाडा 8.4%, चीन 3.4%, जर्मनी 2.5%, मेक्सिको 20%, रूस 2.4% और दक्षिण अफ्रीका 18.2%  खर्च करता है। यहां तक कि अमेरिका जिस पर 40.35 ट्रिलियन डॉलर (भारत के जीडीपी के दस गुना से ज्यादा) का ऋण है, वो भी अपनी आय का आय का 20.3% हिस्सा ही ब्याज चुकाने पर खर्च करता है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field