कालिदास परम मूर्ख थे कि जिस डाल पर बैठे थे, उसे ही काट रहे थे। लेकिन मोदी सरकार तो चरम धूर्त है कि जिस विकसित भारत का सपना दिखाकर देश पर राज करते रहना चाहती है, उसी के मूलाधार को खोखला किए जा रही है। भारत से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) दोनों ही भाग रहे हैं क्योंकि सरकार की नीतियां विश्वास करने लायक नहीं हैं और भारत की विकासगाथा का अंत करीब है। ले-देकर अब भारत की एक ही ताकत दुनिया को खींचे हुए है, वो है यहां का विशाल बाज़ार। दुनिया की सबसे बड़ी 146 करोड़ की आबादी, जिसमें से 25-30 करोड़ का मध्यवर्ग जो क्रयशक्ति में विकसित देशों तक को मात दे सकता है। लेकिन मोदी सरकार ने इस विशाल बाज़ार की वास्तविकता को ही संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। उसने एक झटके में देश में हो रही निजी खपत में ₹80 लाख करोड़ की कमी कर दी है। जीडीपी की पुरानी सीरीज़ में वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक कुल निजी खपत ₹769.21 लाख करोड़ थी, जबकि नई सीरीज़ में यह ₹689.21 लाख करोड़ है। इन तीन सालों का बाज़ार मूल्य पर सम्मिलित जीडीपी भी ₹42.10 लाख करोड़ कम कर दिया है। आधार छोटा तो आगे की छोटी बढ़त भी बड़ी दिखाई जा सकेगी। लेकिन हवाबाज़ी के लिए देश को छोटा बनाना तो देशघात है। अब सोमवार का व्योम…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
