विशाल खपत की गाथा उड़ा दी हवा में!

मोदी सरकार की जीडीपी चमत्कार गाथा में जितना गहरे उतरते जाइए, आपका माथा उतना ही चकराता जाता है। ऊपर-ऊपर 7.8% या 2.6% की विकास दर और डबल डिफ्लेटर के खेल को किनारे रख दें तो एक नया चौंकानेवाला रहस्य कूदकर सामने आ खड़ा होता है। नई सीराज की गणना में 2022-23 से लेकर 2025-26 तक का जीडीपी पुरानी सीरीज़ से पूरे ₹42.1 लाख करोड़ घटा दिया गया है। मतलब उक्त तीन सालों में पहले बताया गया जीडीपी असल में 96.6% कम रहा था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नई सीरीज़ में दिया गया निजी अंतिम खपत खर्च (पीएफसीई) ₹689.21 लाख करोड़ है। यह पुरानी सीरीज़ के निजी अंतिम खपत खर्च ₹769.91 लाख करोड़ से ₹80.70 लाख करोड़ या 10.48% कम है। आखिर पुरानी और नई सीरीज़ के बीच देश के आमजन की इतनी खपत कैसे और कहां हवा में उड़ गई? क्या यह खपत कभी थी ही नहीं और इसे जबरन दिखाया गया था? यह सवाल ज़मीन से जुड़े अध्येता और अर्थशास्त्री विवेक कौल ने बड़ी शिद्दत से उठाया है। हम सबकी जो खपत देश के जीडीपी का 55-60% बनाती रही है, उसमें इतना बड़ा झोल कैसे आ गया? सवाल उठता है कि क्या दशकों से भारत के विशाल बाज़ार व खपत की जो कहानी देश-दुनिया में बेची जा रही है, वो खोखली हो चुकी है और इसीलिए निजी क्षेत्र देश में निवेश नहीं कर रहा? अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field