भारत फिर बन गया भंगुर अर्थव्यवस्था!

साल 2013 में जब आईएमएफ ने भारत, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किए को दुनिया की पांच फ्रेज़ाइल या भंगुर अर्थव्यवस्थाएं कहा था, तब जनवरी से सितंबर के बीच डॉलर के सापेक्ष भारतीय रुपया 12%, इंडोनेशिया का रुपैया 15.4%, दक्षिण अफ्रीका का रैंड 14.4%, तुर्किए का लीरा 9.9% और ब्राज़ील का रियाल 7.6% गिरा है। वहीं, इस बार पिछले 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपया 12.09%, तुर्किए का लीरा 17.17% और इंडोनेशिया का रुपैया 4.33% कमज़ोर हुआ है, जबकि इसी दौरान डॉलर के सापेक्ष ब्राज़ील का रियाल 12.70% और दक्षिण अफ्रीका का रैंड 9.98% मजबूत हुआ है। अगस्त 2014 से तुर्किए के राष्ट्रपति बने रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपनी मुद्रा लीरा की जैसी दुर्गति की है, मई 2024 से भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने भारतीय रुपए की वैसी ही दुर्गति कर डाली। यह भारतीय अर्थव्यवस्था का कैसा कुशल प्रबंधन है कि 2047 में विकसित भारत का नारा लगाते हुए उसे 12 साल में फिर से दुनिया की भंगुर अर्थव्यवस्था बना दिया गया? डर है कि मोदी सरकार भारत को कहीं तुर्किए की हालत में न पहुंचा दे, जिसकी मुद्रा लीरा मई 2018 के बाद से अब तक डॉलर के मुकाबले 1000% से ज्यादा टूट चुकी है। हमारी मुद्रा मंगलवार को 95.40 रुपए प्रति डॉलर की ऐतिहासिक तलहटी तक गिर गई। आगे का क्या भरोसा? अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field