सनक इनकी या उनकी, मरता तो है देश

सत्ता शीर्ष पर बैठे व्यक्ति की हरकतों से समूचे देश का नुकसान होता है। नंवबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी सनक या साजिश में नोटबंदी लागू की तो देश के जीडीपी को 1.5% से 2% का नुकसान हो गया। हमारी अर्थव्यवस्था की जो विकास दर 8% के करीब जा पहुंची थी, वो नोटबंदी के बाद 6% तक सिमट गई। अब अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी अपनी सनक में भारत के आयात पर 50% टैरिफ लगाने जा रहा है। एक सरकारी बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री ने अपना नाम न जाहिर करने हुए बताया कि इससे चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के जीडीपी की विकास दर 6.5% के अनुमान से 0.9% तक घटकर 5.6% पर आ सकती है। कारण यह कि चीन समेत हमारे सभी प्रतिस्पर्धी देशों पर लगाई जा रही टैरिफ की दर भारत से कम है। साल 2024 में भारत ने अमेरिका को 80.7 अरब डॉलर का माल निर्यात किया था। इसमें से जेम्स व ज्वैलरी निर्यात करीब 8 अरब डॉलर, दवाओं का 7.7 अरब डॉलर, स्मार्ट फोन का 7.1 अरब डॉलर और मशीनरी व ऑटो पार्ट्स का निर्यात करीब 6 अरब डॉलर का था। हमने 2.2 अरब डॉलर के समुद्री उत्पाद भी निर्यात किए थे। साथ ही टेक्सटाइल, अपैरल, लेदर गुड्स व फुटवियर जैसे श्रम सघन उद्योग भी अमेरिका को निर्यात करते रहे हैं। भारत को अमेरिका को झटककर अब दूसरे देशों का रुख करना पड़ेगा, जैसा कि दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field