ऐसे निवेश करें, सोचकर, समझकर!

हालांकि शेयर बाज़ार में निवेश भी एक तरह की ट्रेडिंग है। फर्क बस चंद दिन, महीने और साल का है। फिर भी चूंकि साल का अंत है और तमाम ब्रोकर फर्में 2014 के टॉप-पिक्स जहां-तहां फेंकने लगी हैं तो सोचा कि हम भी आज निवेश की जांच-परख कर लें। आज हम तथास्तु में बताई गई ऐसी पच्चीस कंपनियों की सूची पेश कर रहे हैं जिन्होंने चंद महीनों में औसतन 25% से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसमें अधिकतम रिटर्न 112.50% का है। बीते हफ्ते बताई गई कंपनी इसमें हमने जोड़ी नहीं है क्योंकि ऐसा करना शायद हमारे पेड सब्सक्राइबरों के साथ अन्याय होगा।

इस साल सात अप्रैल से शुरू करके हम हर रविवार को लंबे निवेश के लिए एक कंपनी पेश करते रहे हैं। क्यों निवेश करें, कितने भाव पर निवेश करें और कितना रिटर्न इसमें मिल सकता है, इसकी पूरी गणना और तर्क हम बताते हैं। तथास्तु सेवा के अंतर्गत दी जानेवाली यह सलाह कम से कम दो साल के लिए होती है और अधिकतम अवधि दस साल भी हो सकती है। अब तक हम करीब 35 कंपनियों में निवेश की सलाह दे चुके हैं। इनमें से 5 मई से लेकर 15 दिसंबर के बीच दी गई सलाहों में यदृच्छया (At Random) चुनी गई 25 की बानगी आपके सामने पेश है। इनमें में केवल एक कंपनी का रिटर्न ऋणात्मक है।

क्रम तथास्तु की तिथि कंपनी तब का भाव प्रवेश का भाव अभी का भाव रिटर्न (%)
1 5 मई 2013 वीएसटी टिलर्स 338 335 647 93.13
2 12 मई 2013 स्वराज इंजिन्स 494 490 644.10 31.45
3 23 जून 2013 बायोकॉन 275.95 272 465.95 71.30
4 30 जून 2013 तलवलकर्स 129.70 130 163.90 26.07
5 7 जुलाई 2013 हिंदुस्तान जिक 102.45 101 133.20 31.88
6 14 जुलाई 2013 एवीटी नेचुरल 28.05 26 37.90* 45.77
7 21 जुलाई 2013 लार्सन एंड टुब्रो 974 950 1077.40 13.41
8 4 अगस्त 2013 केआरबीएल 20.20 16 34 112.5
9 11 अगस्त 2013 इंडियन होटल 42.30 40 62.40 56
10 25 अगस्त 2013 एचडीएफसी 740.85 725 790 8.96
11 1 सितंबर 2013 डॉ. रेड्डीज़ लैब 2092.90 2025 2519 24.39
12 8 सितंबर 2013 एचडीएफसी बैंक 616.20 610 669.65 9.78
13 15 सितंबर 2013 अतुल ऑटो 173.65 150 295 96.66
14 22 सितंबर 2013 कमिन्स इंडिया 409.25 340 470 38.23
15 29 सितंबर 2013 नवनीत एजुकेशन 53.15 52.50 57.40 9.33
16 6 अक्टूबर 2013 सेल 55.05 55 71.95 30.82
17 13 अक्टूबर 2013 टाटा केमिकल्स 248.55 245 274 11.84
18 20 अक्टूबर 2103 कोल्टे-पाटिल 77.10 77 91.05 18.25
19 3 नवंबर 2103 दीपक फर्टिलाइजर्स 106.90 105 103.80 (-)1.14
20 10 नवंबर 2013 महिंद्रा एंड महिंद्रा 878.60 860 970 12.79
21 17 नवंबर 2103 इंडोको रेमेडीज़ 97.45 95 134.60 41.68
22 24 नवंबर 2013 आईडीएफसी 101.45 101 106.25 5.19
23 1 दिसंबर 2013 भारती एयरटेल 327 325 329.20 1.29
24 8 दिसंबर 2013 पावर फाइनेंस 162 160 162.75 1.71
25 15 दिसंबर 2013 एफडीसी लिमिटेड 103 102 130.20 27.65
एनएसई के भाव, * इस कंपनी में 1:1 का बोनस दिया गया है। भाव अभी 18.95 रुपए है

आप इस टेबल से देख सकते हैं कि हमारी सलाहों में लाभ का स्तर क्या रहा है। हमने लॉर्ज कंपनियां चुनी हैं तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी। एक संतुलन बनाकर चले हैं। आप कह सकते हैं कि बाकी दस में घाटा हुआ होगा, तभी हम केवल 25 की सूची दे रहे हैं। लेकिन यह बात मान भी लें तो 71.4 फीसदी का स्ट्राइक रेट कहीं से भी कम नहीं होता। हमने साबित कर दिया है कि शेयर बाज़ार में समझदारी से किया गया निवेश बैंक एफडी से कहीं ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

मित्रों! यह मेहनत हम केवल और केवल इसलिए कर रहे हैं ताकि आम निवेशक को उस जालसाजी से बचाया जा सके जिसके शिकार वे आए-दिन होते हैं। यह सच है कि जाल में फंसने के लिए हमारी लालच का भी दोष है। लेकिन लूट का ऐसा ही खुला खेल फरुखाबादी चलना है तो स्टॉक एक्सचेंजों और पूंजी बाज़ार नियामक सस्था, सेबी की जरूरत ही क्या है। एनएसई का नारा है – सोचकर, समझकर, निवेश कर। लेकिन कैसे? वो यह नहीं बताता। निवेशकों की शिक्षा के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन फाइव स्टार होटलों में कार्यक्रम करके कर्तव्य की इतिश्री समझ ली जाती है।

ऐसे में हमने तथास्तु के रूप में एक सार्थक सेवा शुरू की है। हमारी मेहनत का रिटर्न आप खुद देख सकते हैं। यूं तो निवेश के लिए आपकी अपनी रिसर्च का कोई विकल्प नहीं है और हम केवल इसमें मदद करते हैं। मात्र 200 रुपए में महीने में चार अच्छे स्टॉक्स में लंबे निवेश की सलाह देकर। साल भर के 200 से ज्यादा स्टॉक्स पेश करने की फीस कुल 2000 रुपए। आप चाहें तो इस सेवा को सब्सक्राइब कर हमारा मनोबल बढ़ा सकते हैं। नहीं तो जंगल में मोर नाचा, किसने देखा! लेकिन क्या करें!! हम तो पैदाइशी मोर हैं, नाचते ही रहेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *