जिसे बेचना है, चमत्कारी छवि बनानी है वो अतिविश्वास दिखाएगा। डंके की चोट पर कहेगा कि फलांना शेयर ले लो, इतने तक जाएगा। अरे भाई/बेन! ये तो बता कि इतने तक जाएगा क्यूं? वो कहेगा कि मैं कह रहा/रही हूं, बस इतना ही काफी है। बेचना है तो हांकना उसकी मजबूरी है। लेकिन हम झांसे में आ गए तो यह हमारा बंटाधार करनेवाली कमज़ोरी है। ट्रेडिंग में अतिविश्वास हमें कहीं का नहीं छोड़ता। अब शुक्रवार की अंतर्दृष्टि…औरऔर भी

न्यूटन का पहला नियम कहता है कि कोई वस्तु तब तक उसी अवस्था में बरकरार रहती है जब तक कोई बाहरी बल उसे मजबूर नहीं कर देता। इसीलिए तेज़ भागती गाड़ी खटाक से नहीं मुड़ती। लेकिन शेयर बाज़ार में किसी बाहरी बल से ज्यादा अंदर का बल काम करता है। लालच और भय के अलावा यहां ईर्ष्या और जलन जैसी भावनाएं भी जलवा दिखाती हैं। यहां इन भावनाओं से ऊपर उठना जरूरी है। अब गुरुवार की दृष्टि…औरऔर भी

हिजरी संवत का पहला महीना, मुहर्रम। इसका दसवां दिन यौमे-आशूरा कर्बला के शहीदों की यादगार में मनाया जाता है। पहले की गणना के हिसाब से यह दिन आज पड़ना था। लेकिन अब यह दिन 15 नवंबर को पड़ रहा है तो ताजिया के जुलूस आज नहीं, कल निकलेंगे। छुट्टी कल है, आज बाज़ार खुला है। वैसे, चंद सदियों में ज़माना कितना बदल गया। रेगिस्तानी मैदानों के युद्ध स्क्रीन तक सिमट गए हैं। अब हफ्ते की आखिरी ट्रेडिंग…औरऔर भी

शेयर बाज़ार ही नहीं, किसी भी बाज़ार में भाव तभी बदलते हैं जब डिमांड और सप्लाई का संतुलन टूटता है। इस तरह बनते असंतुलन को प्रोफेशनल ट्रेडर पहले ही भांप लेते हैं। वे चार्ट पर देख लेते हैं कि कहां एफआईआई, बीमा कंपनियां, म्यूचुअल फंड और बैंक जैसे बड़े संस्थागत निवेशक खरीद-बेच रहे हैं। प्रोफेशनल ट्रेडर यह भी जानते हैं कि सामने भावनाओं व अहंकार में डूबा एक शेखचिल्ली ट्रेडर बैठा है। हमें प्रोफेशनल ट्रेडर बनना है…औरऔर भी

इधर बैंक जमकर म्यूचुअल फंडों के लिए सिप (सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) का इंतजाम कर रहे हैं। मार्च 2009 में म्यूचुअल फंडों के सिप खातों की संख्या 18 लाख थी। दो साल में मार्च 2011 तक यह संख्या दो गुने से ज्यादा 42 लाख हो गई। इससे बैंकों को भी अपनी शुल्क-आधारित आय बढ़ाने में मिल रही है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का लक्ष्य मार्च 2012 तक 25 लाख सिप यूनिट बेचने का है। एक्सिस बैंकऔरऔर भी