साल भर से चल रहे कोरोनाकाल में बहुतों की नौकरी गई, बहुतों के धंधे बैठ गए। डूबती अर्थव्यवस्था में ना तो नौकरी के नए अवसर मिले और ना ही धंधे का स्कोप दिखा। बहुतों को लगा कि क्यों ना अब तक बचाए गए धन से ही धन बनाया जाए। सो, शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग में कूद पड़े। इधर 20-25 साल के नौजवानों को भी बाज़ार का चस्का लग गया। बाज़ार बढ़ रहा है तो मौजा ही मौजा।औरऔर भी

प्रोफेशनल ट्रेडरों ने इंट्रा-डे सौदों संबंधी मार्जिन सेबी द्वारा घटाई जा रही सीमा की नई काट निकाल ली है। वे कई लॉट नहीं, बल्कि स्वीकृत लॉट के ही कई-कई सौदे करने लगे हैं। मसलन, बहुत से ट्रेडर प्रतिदिन घंटे-घंटे भर के सौदे करने लगे हैं। जैसे ही 59 मिनट 59 सेंकेंड हुए, घाटा हो या फायदा, वे सौदा काटकर निकल जाते हैं। इस तरह स्वीकृत लॉट का मार्जिन देकर दिन में 5-6 सौदे कर डालते हैं। इसेऔरऔर भी

इंट्रा-डे ट्रेडिंग की इजाज़त बैंकों या संस्थाओं को नहीं है। इसका मतलब यह नहीं कि यहां रिटेल ट्रेडरों के लिए खुला खेल फरुखाबादी है। दरअसल, इंट्रा-डे में प्रोफेशनल ट्रेडरों की भरमार हैं। ऐसे मजे हुए दक्ष ट्रेडर जो शेयर बाज़ार के इस सेगमेंट में ट्रेड की बदौलत अपना घर-परिवार चलाते हैं। वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग ही उनका बिजनेस है। मार्जिन पर सेबी के कसते जा रहे नियम से यकीकन उन्हें परेशानी होगी। लेकिन पुरानी कहावत है किऔरऔर भी

शेयर बाज़ार में इंट्रा-डे ट्रेडिंग की इजाज़त केवल रिटेल निवेशकों/ट्रेडरों को है। संस्थाएं/बैंक दिन के दिन में निपटाने वाले ऐसे सौदे नहीं कर सकते। यह सेबी का नियम है। व्यवहार में क्या होगा, पता नहीं। सितंबर 2020 तक रिटेल ट्रेडर ब्रोकर पर रखे मार्जिन का चार गुना ट्रेड कर सकते थे। पहली मार्च से यह सीमा दो-गुना रह गई। जून से यह 1.33 गुना बच जाएगी। फिर, सितंबर 2021 से महज एक गुना। मतलब, इंट्रा-डे में रिटेलऔरऔर भी

शेयर बाज़ार के ट्रेडरों में आम रुझान यह है कि वे स्विंग, मोमेंटम या पोजिशनल ट्रेड के बजाय इंट्रा-डे ट्रेडिंग को तवज्जो देते हैं। देश में ऐसे लाखों ट्रेडर हैं। उनका लक्ष्य दिन में 1000-2000 रुपए कमा लेना होता है। कुछ तो 5000 रुपए तक कमाने के लिए कमर कसे रहते हैं। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत से ट्रेडर 60 मिनट में सौदे से निकल जाते हैं और इस तरह सुबह 9.15 से शाम 3.30औरऔर भी

शेयर बाज़ार के निवेश और ट्रेडिंग दोनों में रिस्क है। होना यह चाहिए कि इसमें उतरनेवाले हर शख्स को अपनी रिस्क क्षमता का सही आकलन करने के बाद निवेश या ट्रेडिंग का तरीका चुनना चाहिए। लेकिन इसको लेकर नज़रिया भी अलग-अलग है। मसलन, आम धारणा है कि दो-चार साल या ज्यादा समय के लम्बे निवेश में सबसे कम रिस्क है, जबकि इंट्रा-डे ट्रेडिंग में सबसे ज्यादा। लेकिन इंट्रा-डे ट्रेडर कहते हैं कि वे तो अपना रिस्क उसीऔरऔर भी

मुद्रास्फीति बढ़ने के संकेत। बॉन्ड की यील्ड बढ़ी तो ब्याज दर बढ़ने का पूरा अंदेशा। नतीजतन, सिस्टम में पूंजी या धन की लागत बढ़ने की आहट। इसका अंदाज़ लगता है कॉल मनी की बढ़ती दरों से, जिन पर बैंक एक दूसरे को चंद घंटों के लिए उधार देते हैं। फिर, पूंजी की लागत किसी एक उद्योग-धंधे के लिए नहीं बढ़ती। सारा बिजनेस समुदाय और व्यापारिक गतिविधियां इसके लपेटे में आ जाती हैं। वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग भीऔरऔर भी

सभी वित्तीय बाज़ार आपस में जुड़े हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। इसलिए शेयर बाज़ार का ट्रेडर खुद को शेयर बाज़ार तक सीमित रखे तो शेयरों की गति का सबब नहीं जान सकता। मसलन, इस समय बॉन्ड के भाव घट रहे है तो उन पर यील्ड बढ़े जा रही है। नतीजतन, ब्याज दर बढ़ सकती है तो धन का प्रवाह घटने के भय से शेयर बाज़ार दबाव में है। कल तुर्की की मुद्रा लीरा केंद्रीय बैंकऔरऔर भी

अपने यहां मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता व बेंगलुरु जैसे महानगरों ही नहीं, जयपुर, लुधियाना, कानपुर व मेरठ जैसे शहरों के साथ-साथ देश के कस्बों और गांवों तक में बेरोजगार व कम कमानेवाले लोगों को शेयर बाज़ार का चस्का लगा हुआ है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि वित्तीय बाज़ार की दुनिया में शेयर बाज़ार सबसे छोटा है। विदेशी मुद्रा या करेंसी बाज़ार सबसे बड़ा है। वो शेयर बाज़ार से 100-200 गुना है, जबकि बॉन्ड बाज़ार 50-70 गुना औरऔरऔर भी

जो ट्रेडर सेबी के नए नियम के माफिक ज्यादा मार्जिन मनी नहीं दे पा रहे, ब्रोकर उनकी पोजिशन कम कर दे रहे हैं। जाहिर है कि वित्त वर्ष के आखिरी महीने में पहले से धन की तंगी से जूझ रहे ट्रेडर की लॉन्ग या खरीदने की पोजिशन घटती जा रही हैं। नतीजतन बाज़ार बढ़ते-बढ़ते दब जा रहा है। कुछ दिनों से यही सिलसिला जारी है। सुबह बढ़कर खुला बाज़ार दोपहर बाद घाटे में चला जाता है। आखिरीऔरऔर भी