कृषि मंत्रालय की तरफ से मिली ताजा जानकारी के अनुसार देश भर में अब तक 209.93 लाख हेक्टयर रकबे में धान की रोपाई हो चुकी है। पिछले साल की इसी तिथि की तुलना में इस साल धान की रोपाई में 10.11 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इस साल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक धान की खेती की गई है।
मोटे अनाजों की बुवाई इस साल 151.88 हेक्टेयर में की गयी है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। इस साल मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड से सबसे ज्यादा दलहनो की बुवाई की खबरें मिली हैं। इसके साथ ही इस साल 149.73 लाख हेक्टेयर पर तिलहनों की खेती की गई है जो पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 7.6 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
गन्ने की रोपाई अब तक 51.81 लाख हेक्टेयर तक की जा चुकी है। इस साल कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में गन्ने की बुवाई सबसे ज्यादा हुई है। दूसरी तरफ कपास की रोपाई अभी तक 105.56 लाख हेक्टेयर में की जा चुकी है जबकि पिछले साल 101.43 लाख हेक्टेयर ही कपास की बुवाई की गई थी।
इस साल 29 जुलाई तक फसलों की बुवाई का क्षेत्रफल इस प्रकार है:
फसल | बुवाई क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर) |
धान | 209.93 |
दलहन | 73.91 |
मोटे अनाज | 151.88 |
गन्ना | 51.81 |
तिलहन | 149.73 |
पटसन+मेस्ता | 8.92 |
कपास | 105.56 |