सुल्तान सुस्त, आ रहा है आसमानी प्रहार

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के नवीनतम ‘ग्लोबल सीजनल क्लाइमेट अपडेट’ के अनुसार, साल के अंत तक बेहद तगड़े ‘अल-नीनो’ के सघन होते जाने का अंदेशा है। इससे भारतीय उपमहाद्वीप में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। अक्टूबर माह में मुंबई में तापमान 38° सेंटीग्रेट तक पहुंच गया जो सामान्य तापमान से 5° सेंटीग्रेड ऊपर है। महाराष्ट्र के कुल 358 ताल्लुका में 305 ताल्लुका को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है, जहां के करीब 1.5 करोड़ किसानों के खाते में दीपावली से पहले 5000-5000 रुपए डालने का ऐलान खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है। वहीं, समुद्र से दूर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी बेमौसम की आंधी-बारिश देखी जा रही है। डब्ल्यूएमओ का अनुमान है कि नवंबर से जनवरी तक मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह के औसत तापमान की विसंगति सामान्य से 3.8° सेंटीग्रेट ऊपर रह सकती है। यह दिसंबर में अपने चरम पर होगी। समुद्री सतह के बढ़ते तापमान और अल-नीनो के मजबूत होने से दुनिया के कुछ हिस्सों में भारी बारिश व चक्रवात तो कुछ हिस्सों में भयंकर सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। भारत में इन तीन महीनों के दौरान समान्य से अधिक तापमान रहने का अंदेशा है। मतलब इस बार की ठंडियां गरम रहेंगी। खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ सकता है। सरकार सोई पड़ी है। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field