समय की रिले रेस जारी है। साल 2022 बैटन साल 2023 के हाथों में सौंपकर कट लिया। पूरे साल के दौरान 3 जनवरी से 30 दिसंबर तक निफ्टी मात्र 2.72% और सेंसेक्स 2.80% बढ़ा है। वैसे, भारतीय शेयर बाज़ार के इतिहास में दूसरी बार शीर्ष सूचकांक लगातार सात साल बढ़े हैं। पहली बार ऐसा 1988 से 1994 तक हुआ था। लेकिन अगले ही साल 1995 में सेंसेक्स 20.79% टूट गया था। साल 2008 की वैश्विक मंदी सेऔरऔर भी

नए साल का पहला दिन आप सभी को बहुत-बहुत मुबारक। रविवार का दिन, फुरसता का दिन। उस सूरज का दिन जो हर तरफ उजाला ही नहीं, बल्कि हमारी समूची सृष्टि में जीवन भरता है। मनुष्य इस जीवन को बेहतर से बेहतर टेक्नोलॉज़ी और अभिनव प्रयासों से और सुंदर बनाता रहता है। लेकिन निवेश की दुनिया में अनुभव का कोई तोड़ नहीं। ज़ोमैटो, पेटीएम और पॉलिसी बाज़ार जैसे स्टार्ट-अप घाटे में हैं और जिस नौजवान पीढ़ी ने लपकऔरऔर भी