प्रोफेशनल ट्रेडर की खासियत है कि वे बाज़ार की स्थिति को हमेशा बिना किसी पूर्वाग्रह के, जो जैसा है, वैसा समझने में लगे रहते हैं। मसलन, इधर एफआईआई ने निफ्टी फ्यूचर्स में अपना एक्सपोज़र अप्रैल के शिखर से करीब-करीब 60% घटा दिया है। स्टॉक फ्यूचर्स में भी वे एक्सपोज़र लगभग एक-तिहाई घटा चुके हैं। ब्रोकरों के प्रॉपराइटरी ट्रेड पर गौर करें तो वे भी निफ्टी फ्यूचर्स के गिरने के अनुमान के साथ सौदे करते दिख रहे हैं।औरऔर भी