केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू कम नकदी अर्थव्यवस्था की सुविधा और डिजिटल व ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अधिकारियों को तैयार करने में जुट गए हैं। नायडू के पास शहरी विकास, आवास व शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय भी है। उन्होंने बुधवार को अपने दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल सहज लेनदेन के माध्यम से देरी कम करने और भ्रष्टाचार तथा कालेधन की समस्याऔरऔर भी

आठ कोर उद्योगों का संयुक्‍त सूचकांक इस बार अक्‍टूबर में 188.1 अंक रहा। यह पिछले अक्‍टूबर में दर्ज किए गए सूचकांक से 6.6% ज्यादा है। वहीं, वर्ष 2016-17 में अप्रैल से अक्‍टूबर के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्‍पादन वृद्धि दर 4.9% रही। औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक में आठ कोर उद्योगों का भारांक करीब 38% है। नोट करने की बात यह है कि अक्टूबर 2016 में देश में कोयला, कच्चे तेल व प्राकृति गैस का उत्पादन घटा है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालयऔरऔर भी

अपने बाज़ार में दो तरह के प्रोफेशनल ट्रेडर सक्रिय हैं। एक वे जो वित्तीय बाजार के अब तक ढूंढे गए नियमों की गहरी अंतर्दृष्टि रखते हैं, जिन्होंने अभ्यास से एक तरह का बुद्धत्व हासिल कर लिया है और कम से कम जोखिम में अधिक से अधिक फायदा कमाने के सौदे चुनते हैं। दूसरे तरह के प्रोफेशनल ट्रेडर धंधेबाज़ है। वे प्रवर्तकों और ऑपरेटरों से मिलकर झुनझुना बजाते हैं और गंदा खेल खेलते हैं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी