अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व ने अंततः ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की, जबकि दुनिया भर में माना जा रहा था कि वो इसे शून्य से 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.25 से 0.50 प्रतिशत कर सकता है। फेडरल रिजर्व की चेयरमैन जानेट येलेन ने भारतीय समय से गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात के बाद यह घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ा है जिसने वस्तुतः अमेरिकी केंद्रीय बैंक के हाथ बांध दिएऔरऔर भी

आपने पुराने सौदों की समीक्षा कर ली। पता लगा लिया कि सौदे उलटे पड़ने की वजह क्या हो सकती है। इसके बाद आपने अपने ट्रेडिंग सिस्टम को पहले से कहीं ज्यादा चाक-चौबंद कर लिया। फिर भी आप फौरन बड़े सौदों से दूर रहें। छोटे-छोटे ट्रेड से शुरू कीजिए। फिर एक दिन ऐसा आ जाएगा जब आपकी भावनात्मक पूंजी वापस लौट आएगी और आप फिर से बिना किसी प्रयास के ट्रेडिंग करने लग जाएंगे। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी