भगवान जी सदा सहाय!
असहाय आदमी का मन और आसरा न टूटे, इसलिए चलेगा भगवान। इस बेरहम व पत्थर दिल दुनिया में एक भगवान ही तो है जो सोते-जागते हर पल कमजोर का साथ देता है। इसलिए भगवान को केवल पत्थर की मूर्ति या अमूर्त सत्ता मानकर नहीं चला सकता।और भीऔर भी
सूरज निकलने के साथ नए विचार का एक कंकड़ ताकि हम वैचारिक जड़ता तोड़कर हर दिन नया कुछ सोच सकें और खुद जीवन में सफलता के नए सूत्र निकाल सकें…
असहाय आदमी का मन और आसरा न टूटे, इसलिए चलेगा भगवान। इस बेरहम व पत्थर दिल दुनिया में एक भगवान ही तो है जो सोते-जागते हर पल कमजोर का साथ देता है। इसलिए भगवान को केवल पत्थर की मूर्ति या अमूर्त सत्ता मानकर नहीं चला सकता।और भीऔर भी
देश के लिए सोचना आसान है, करना कठिन। सोचने के लिए बस भावना चाहिए, जबकि करने के लिए सही हालात का सच्चा ज्ञान जरूरी है। भावना में सच्चे, ज्ञान में कच्चे रहे तो सत्ता के लिए लार टपकाता कोई समूह हमारा इस्तेमाल कर लेता है।और भीऔर भी
उन विचारों का क्या काम, जो हमारी अपनी गुत्थियों को न सुलझा सकें। फालतू हैं वे विचार हैं जो हमें पस्त हालत से निकाल न सकें। वो ज्ञान किस काम का जो महज दूसरों को प्रवचन देने के लिए है, लेकिन खुद हमें नया धरातल, संबल न दे सके।और भीऔर भी
अपना हाल हम ही जानते हैं या मानते हैं कि भगवान जानता है। दूसरों का हाल हम पूछते नहीं, न ही उसकी परवाह करते हैं। लेकिन चाहते हैं कि दूसरा हमारी परवाह करे। नहीं करता तो उसे निपट स्वार्थी बताते हैं। पर, अपनी तरफ देखने की जहमत नहीं उठाते।और भीऔर भी
भगवान या तो अदृश्य बैक्टीरिया है या वायरस या किसी किस्म की चुम्बकीय शक्ति। तीनों ही स्थितियों में उससे डरने की नहीं, निपटने की जरूरत है। लेकिन अंध आस्था में हम देख नहीं पाते कि भगवान से डराकर दूसरा अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहा है।और भीऔर भी
भगवान और धर्म के नाम पर खुल्लमखुल्ला लूट सदियों से जारी है। कभी राजा-महाराजा से लेकर पंडित, पादरी और मुल्ला यह काम करते थे। इतने अनुष्ठान कि लोगों का तर्क तेल लेने चला जाए। अब बाजार के जमाने में वही काम विज्ञापन करने लगे हैं।और भीऔर भी
भगवान पर ध्यान लगा हम अपने अंदर की शक्तियों और बाहर की ताकतों को साधते हैं। भगवान यहीं तक सीमित रहे तो बड़ा कल्याणकारी है। लेकिन, कोई जब दूसरों को खींचने के लिए भगवान का इस्तेमाल करने लगता है तो वह बड़ा विनाशकारी हो जाता है।और भीऔर भी
इंसानों की इस दुनिया में भगवान की तलाश बड़ी रिस्की है। न जाने किस भेष में भगवान नहीं, कोई शैतान या महाठग मिल जाए! फिर, जब सब कुछ अपने ज्ञान, कर्म और नेटवर्किंग से मिलना है तो ऐसा संगीन रिस्क उठाने में फायदा ही क्या। और भीऔर भी
हम अपने साथ जबरदस्त बोझा लिये फिरते हैं। अनसुलझी समस्याएं, अनसुलझे सवाल। टूटी तमन्ना, अधूरी चाह। न जाने क्या-क्या, सारा गड्डमगड्ड। जगते समय यह बोझा दिखता नहीं। लेकिन सोते ही छत्ते से निकल मधुमक्खियों की तरह टूट पड़ता है।और भीऔर भी
चोर और सेंधमार डरते हैं इस बात से कि घरवाले जाग न जाए। इसी तरह सरकार व सत्ताधारी दल इस बात से डरते हैं कि जनता जाग न जाए, उसे सच्ची बात पता न चल जाए। इसलिए उनका तंत्र हमेशा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की जुगत में लगा रहता है।और भीऔर भी
© 2010-2025 Arthkaam ... {Disclaimer} ... क्योंकि जानकारी ही पैसा है! ... Spreading Financial Freedom