इस समय देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक ओ पी भट्ट का सालाना पैकेज 26.5 लाख रुपए का है। भट्ट का यह पैकेज सरकारी बैंक के प्रमुख होने के नाते है। दूसरी तरफ निजी क्षेत्र के दो बड़े बैंकों में से आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का सालाना पैकेज 2.08 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी का सालाना पैकेज 3.40 करोड़ रुपए का है। मजे कीऔरऔर भी

देश के इस समय हर दिन 14 करोड़ अंडे पैदा किए जाते हैं। इनमें से 30 लाख अंडों का इस्तेमाल एग-पाउडर बनाने में कर लिया जाता है। बाकी बचे अंडों का लगभग पांच फीसदी हिस्सा अकेले हमारी सेनाओं में खपता है। इस समय तीस लाख जवानों को हर दिन एक अंडा देने का नियम है। अब अफसर रैंक के जवान को हर दिन दो अंडे देने की योजना है। इसके लिए चालू साल के बजट में 250औरऔर भी

जितना बड़ा जोखिम, उतना बड़ा बीमा। दुनिया ने 1 सितंबर की तारीख को अब तक का सबसे बड़ा जोखिम झेला है क्योंकि दूसरा विश्व युद्ध 1 सितंबर 1939 को शुरू हुआ था। लेकिन देश में भी 1 सितंबर की तारीख और बीमा उद्योग के बीच गहरा रिश्ता है। 1 सितंबर 2000 को भारतीय बीमा उद्योग निजी क्षेत्र के लिए खोला गया। 1 सितंबर 2010 से यूलिप के कायाकल्प के लिए इरडा के नए दिशानिर्देश लागू हुए हैं।औरऔर भी

चालू वित्त वर्ष 2010-11 में अप्रैल-जून की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर 8.8 फीसदी रही है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र का रहा है जिसमें इस बार 12.4 फीसदी वृद्धि हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह केवल 3.8 फीसदी बढ़ा था। सेवाओं में वित्तीय, बीमा व रीयल एस्टेट की वृद्धि दर 11 से घटकर 8 फीसदी रह गई है। हालांकि कंस्ट्रक्शन में 4.8 फीसदीऔरऔर भी

सिक्किम में कोई सरकारी रोजगार कार्यालय नहीं हैं। इसे छोड़ दें तो देश के बाकी 34 राज्यों व संघशासित क्षेत्रों में 968 रोजगार कार्यालय हैं। दिसंबर 2007 तक इनमें पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 3.997 करोड़ थी। 31 मई 2010 तक यह घटकर 3.789 करोड़ पर आ गई है। श्रम व रोजगार मंत्री मल्लिकार्जुन खड़के के मुताबिक इन कार्यालयों के जरिए 2007 में 2.64 लाख, 2008 में 3.05 लाख और 2009 में 2.62 लाख लोगों को रोजगार दियाऔरऔर भी

हीरों की खदानें भले ही अफ्रीकी देशों, आस्ट्रेलिया, कनाडा और रूस में हों, लेकिन दुनिया के हर 11 हीरों में से नौ को तराशने और पॉलिश करने का काम सूरत में होता है। सूरत का हीरा उद्योग 65,000 करोड़ रुपए का है। वहां इसकी करीब 4500 इकाइयां हैं। दुनिया में रफ डायमंड की 70-80 सप्लाई डी बीयर्स, अलरोसा, रियो टिन्टो व बीएचपी बिलिटन जैसी अंतरराष्ट्रीय खनन कंपनियां करती हैं। इसमें अकेले डी बीयर्स का हिस्सा 45-50 फीसदीऔरऔर भी

हिंदू धर्म समेत इस्लाम व ईसाई धर्म में भी सात आसमानों की बात की गई है, जिसे अंग्रेजी में सेवन हैवन्स कहते हैं। सात आसमान का मतलब सात लोकों से है। इनमें से तीन कृतक लोक हैं – भू लोक, भुवःलोक, स्वःलोक और चार अकृतक लोक हैं – महर्लोक, जनलोक, तप लोक, सत्य लोक। तांत्रिक वांग्मय में पांच आकाश गिनाए गए हैं। श्वेत वर्ण ज्योतिरूप आकाश, रक्त वर्ण परारूप आकाश, धूम्र वर्ण ज्योतिरूप महाकाश, नील वर्ण ज्योतिरूपऔरऔर भी

वित्त वर्ष 2009-10 में कांग्रेस की आय 497 करोड़ रुपए रही है। इसके बाद बीजेपी की आय 220 करोड़ रुपए और बीएसपी की आय 182 करोड़ रुपए रही है। यह जानकारी सूचना अधिकार के तहत हासिल की गई है। इस दौरान सीपीएम की आय 63 करोड़, एनसीपी की आय 40 करोड़, सपा की आय 39 करोड़, आरजेडी की आय चार करोड़ और सीपीआई की आय एक करोड़ रुपए रही है। 2002-03 से 2009-10 के बीच कांग्रेस कीऔरऔर भी

देश में इस समय कुल 82 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) हैं जिनकी 15,475 शाखाएं 619 जिलों में फैली हुई हैं। 31 मार्च 2010 तक की माली हालत के आधार पर 82 में तीन आरआरबी घाटे में चल रहे हैं। ये हैं – मणिपुर रूरल बैंक (2.98 करोड़), पुडुवल भर्थियार ग्रामा बैंक (0.22 करोड़) और महाकौशल ग्रामीण बैंक (2.45 करोड़)। सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को नाबार्ड की तरफ से तकनीक उन्नयन और ज्यादा आबादी तक पहुंचने के लिएऔरऔर भी

कंपनी लॉ बोर्ड में 31 जुलाई 2010 तक 2688 मामले लंबित हैं। बोर्ड में नियमतः कुल नौ पद हैं जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और सात अन्य सदस्य हैं। लेकिन उपाध्यक्ष और दो सदस्यों का पद खाली पड़ा है। इस तरह व्यावहारिक रूप से अभी बोर्ड में अध्यक्ष और पांच सदस्य ही हैं। कॉरपोरेट कार्य मंत्री सलमान खुर्शीद के मुताबिक लंबित मामलों की वजह सीएलबी के रिक्त पद नहीं है। उनका कहना है कि एक उम्मीदवार कोऔरऔर भी