हम 70 फीसदी चांदी मंगाते हैं बाहर से
भारत में चांदी की खपत का लगभग 70 फीसदी हिस्सा आयात से पूरा किया जाता है। लेकिन लोगों की मांग व क्रयशक्ति के हिसाब से आयात की मात्रा में घट-बढ़ होती रहती है। 2008 में 5048 टन चांदी का रिकॉर्ड आयात हुआ था। 2009 में सूखे वगैरह के चलते मांग कम निकली तो आयात घटकर 1285 टन पर आ गया। 2010 में फिर आयात 136 फीसदी बढ़कर 3030 टन हो गया। इस साल जनवरी से लेकर अबऔरऔर भी
कनिमोई ने की थी राजा की लॉबीइंग: सीबीआई
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कलैगनर टीवी के संचालन के पीछे डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की बेटी व राज्यसभा सांसद कनिमोई का दिमाग काम कर रहा था और वे 2जी मामले के आरोपी ए राजा को संचार मंत्री के पद पर दोबारा नियुक्त कराने के लिए बिचौलियों और अपनी पार्टी के साथ सक्रियता से लगी रही। उधर डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने अपनी बेटी का नाम घोटाले की दूसरी चार्जशीट में शामिल करने पर नाराजगी जताई है।औरऔर भी
सरकार सीबीडीटी से फोन टैपिंग का अधिकार छीनने की पूरी तैयारी में
कैबिनेट सचिवालय ने फोन टैपिंग पर दी गई अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को या तो टेलीफोन टैपिंग के लिए अधिकृत एजेंसियों की सूची से बाहर निकाल दिया जाए या विशेष परिस्थितियों में गृह सचिव की मंजूरी लेने के बाद ही उसे इसकी इजाजत दी जाए। सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि कानून केवल कर चोरी का पता लगाने के लिए टेलीफोन टैपिंग और बातचीत की निगरानी करने की अनुमतिऔरऔर भी
हैकर ले उड़ा 7.7 करोड़ ग्राहकों का पता-ठिकाना
इंटरनेट सुरक्षा में सेंध का एक बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिका में बोस्टन से जारी खबर में आशंका जताई गई है कि एक हैकर सोनी के ऑनलाइन प्लेस्टेशन वीडियो गेम नेटवर्क में घुसकर करीब 7.7 करोड़ ग्राहकों की निजी सूचनाएं उड़ा ले गया है। इसमें ऐसे ग्राहकों की क्रेडिट कार्ड संबंधी सूचनाएं भी शामिल हैं। सोनी के वरिष्ठ निदेशक (कारपोरेट संचार और सोशल मीडिया) पैट्रिक सेबोल्ड ने एक ब्लॉग में लिखा है कि ‘एक अनधिकृत व्यक्ति’औरऔर भी
केसोराम का न्यौता तो गच्चा दे गया
कॉरपोरेट दुनिया में हालात इतनी तेजी से बदल जाते हैं कि बहुत सावधान न रहिए तो चूक हो ही जाती है। हमने 17 जून 2010 को जब बसंत कुमार बिड़ला समूह की नामी कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज के बारे में लिखा था, तब उसका शेयर 328.95 रुपए पर था। शेयर की बुक वैल्यू इससे ज्यादा 335.97 रुपए थी। टीटीएम ईपीएस 51.88 रुपए तो शेयर मात्र 6.3 पी/ई अनुपात पर ट्रेड हो रहा था। लगा कि बिड़ला परिवार कीऔरऔर भी
संघर्ष की तोड़
लौकिक को अलौकिक बता दो। कर्मफल को विधि का विधान बता दो। मूर्तिभंजक की मूर्तियां बना दो। सुधारक को आराध्य बना दो। इंसान को भगवान बना दो। संघर्ष की धार कुंद करने के ये पक्के सूत्र हैं।और भीऔर भी
खाद्य वस्तुओं की मार से बढ़ेंगे 6.4 करोड़ गरीब
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि खाद्य वस्तुओं की कीमत में वृद्धि से एशियाई देशों के 6.4 करोड़ अतिरिक्त लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं। इस साल अब तक एशिया के कई देशों में खाद्य वस्तुओं की कीमत में औसतन 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। ‘ग्लोबल फूड प्राइस इनफ्लेशन एंड डेवलपिंग एशिया’ शीर्षक से जारी एडीबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू खाद्य वस्तुओं की कीमत में 10 फीसदी कीऔरऔर भी
एंडोसल्फान के बैन पर लेफ्ट/बीजेपी एक साथ
कृषि में इस्तेमाल होनेवाले कीटनाशक एंडोसल्फान पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर वाम दल और बीजेपी एक साथ आ गए हैं। मंगलवार को वाम दलों के सांसदों के एक समूह ने इस मांग को लेकर संसद भवन में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि एंडोसल्फान इतना हानिकारक कीटनाशक है कि इसे अधिकांश देश प्रतिबंधित कर चुके हैं। ऐसे में इसे प्रतिबंधित न करके सरकार जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ होने देऔरऔर भी
पीएफसी का पब्लिक इश्यू आएगा 10 मई को
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एफपीओ (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर) 10 मई से 12 मई तक खुला रहेगा। इसके तहत कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी पांच फीसदी घटाई जाएगी और 15 फीसदी नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी कुल लगभग 23 करोड़ शेयर जारी करेगी। इस खबर के आने के बाद मंगलवार को दोपहर पीएफसी के शेयर 3.7 फीसदी बढ़कर 231.70 रुपए पर पहुंच गए थे। हालांकि बंद हुए हैं 1.94 फीसदी बढ़कर 228.30औरऔर भी
