चंद यारों का ही सगा, उससे सभी खफा!

मोदी सरकार ने विकास का जो मॉडल देश पर थोपा, उसके केंद्र में किसान, मजदूर, नौजवान या छोटे उद्योग-धंधे नहीं, बल्कि देशी-विदेशी कॉरपोरेट क्षेत्र था। उसके मेक-इन इंडिया का नारा था देश में बनाओ, विदेश में बेचो। लेकिन देशी-विदेशी कॉरपोरेट क्षेत्र को लग गया कि उसने पूंजी लगाकर बड़े उद्योग खड़े भी कर दिए तो मोदी सरकार उन्हें अदाणी और अम्बानी जैसे यारों को सौंप देगी। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके अरविंद सुब्रह्मणियन तक ‘डबल-ए’ का खतरा गिना चुके हैं। देश का कॉरपोरेट क्षेत्र भी अब मुखर होने लगा है। कुछ दिन पहले ही फोर्ब्स मार्शल के चेयरमैन नौशाद फोर्ब्स ने सरकार पर अदाणी, अंबानी और टाटा समूह को तरजीह देने की बात लिखकर बोली है। वेदांता समूह के साथ हुआ अन्याय सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। सारी दुनिया जानती है कि कैसे रतन टाटा जैसे कद्दावर उद्योगपति को नागपुर जाकर संघ के दरबार में हाज़िरी लगानी पड़ी। एक तरफ देश का डेमोग्राफिक डिविडेंड नौजवान दर-दर आवारा भटकने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ विशाल बाज़ार बना मध्यवर्ग हैरान-परेशान है। आम घरों पर चढ़ा कर्ज जीडीपी का 41%  हो चुका है, जबकि वित्तीय बचत पांच दशक के न्यूनतम स्तर 5.1% पर है। बाज़ार घटने से अर्थव्यवस्था में पूंजी निवेश का डेटा ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन (जीएफसीएफ) 2022-23 से 2025-26 तक जीडीपी के 32.4-2-3% पर अटका है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field