शेयर बाज़ार ठीक एक ही समय, एक ही स्टॉक के भावों की भावी गति के बारे में एकदम विरोधी सोच का संगम है। जब हम कोई शेयर खरीदते हैं तो यही सोचकर कि वो आगे बढ़नेवाला है। ठीक उसी समय जो कोई उसे बेचता है, उसकी धारणा यह होती है कि अब इसे आगे बढ़ना-वढ़ना है नहीं तो बेचकर अपनी पूंजी निकाल लो। एक ही समय खरीदने का उन्माद तो दूसरी तरफ बेचने की उत्सुकता। फिर होता यह है कि हमने जो शेयर खरीद लिया, वो कुछ दिन बढ़कर गिरने लगता है। हम फिर भी उससे चिपके रहते हैं कि अभी भले ही गिर रहा है, लेकिन आगे तो बढ़ेगा ही। दांव उल्टा पड़ गया, तब भी हम उसे बेचते नहीं क्योंकि एक बार खरीद लेने के बाद वो हमारी प्रतिष्ठा या अहं को बचाने का मसला बन जाता है। बहुत दिन तक गिरने के बाद जब शेयर बढ़कर हमारे खरीद मूल्य पर आ जाता है, तब हम उसे फौरन बेचकर चैन की सांस लेते हैं कि चलो, न घाटा न मुनाफा। हम निवेश के चक्र में बराबर ऐसे मनोभावों से गुजरते हैं। कभी पोर्टफोलियो देखकर खुश तो कभी दुखी। हम भूल जाते हैं कि भाव तो महज छाया हैं, परछाई हैं। असली चीज़ है काया, वो कंपनी जिसके शेयर हमने खरीदे हैं। काया दुरुस्त तो परछाईं से क्या फर्क! अब तथास्तु में आज की कंपनी…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
