आईएमएफ हो या विश्व बैंक और गोल्डमैन सैक्स जैसी निजी निवेश फर्म हो या मूडीज व स्टैंडर्ड एंड पुअर्स जैसी रेटिंग एजेंसी, ये सब की सब असल में भाड़े के टट्टू हैं। इन्हें माकूल रकम देकर जैसी चाहे, वैसी रिपोर्ट अपने हक में लिखवा लें। इनकी हकीकत तो 18 साल पहले 2008 में वैश्विक वित्तीय संकट के समय ही उजागर हो गई थी, जब पता चला था कि संकट को पैदा करने में ये सभी बराबर के पार्टनर थे। तब सवाल उठा था कि जो रेटिंग एजेंसियां सबकी रेटिंग करती हैं, आखिर उनकी रेटिंग कौन करेगा? कुछ दिनों पहले ही गोल्डमैन सैक्स ने रिसर्च रिपोर्ट निकाली है कि अगले साल 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.2% बढ़ने का अनुमान है, जबकि चीन की विकास दर 4.5% ही रहेगी और समूचे विश्व का जीडीपी तो महज 2.8% बढ़ेगा। ऐसे में भारत दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। चालू साल 2026 में भारत की विकास दर 7.9% रहेगी, जबकि बाज़ार का सर्वसम्मत अनुमान 6.8% का है। जिस तरह हाल ही में खुलासा हुआ कि सरकार ने अमेरिकी लॉबीइंग फर्म मर्करी पब्लिक अफेयर्स को महीने की 75,000 डॉलर फीस पर हायर किया है और उसी के कहने पर ट्रम्प से नरेद्र मोदी को भारत में सबसे ज्यादा अवधि तक प्रधानमंत्री रहने की बधाई दी थी, उसी तरह विकास दर में हवा भरी गई है। अब सोमवार का व्योम…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
