विश्व बैंक झूठ के साथ सच भी बोलता है ‘नरो वा कुंजरो वा’ के अंदाज़ में। उसने खपत पर आधारित एक और रेखा बना रखी है 28 डॉलर प्रतिदिन की। इससे ज्यादा खपत वाले समृद्ध, नहीं तो कमज़ोर। साल 1990 में चीन में 37.5% लोगों की रोज़ाना की खपत 28 डॉलर की समृद्धि रेखा से नीचे थी, जबकि भारत में ऐसे लोग आबादी के 15.7% ही थे। लेकिन साल 2026 में चीन में यह संख्या घटकर 7.9% रह गई, जबकि भारत में बढ़कर 18.5% हो गई। इस तरह विश्व बैंक एक तरफ कह रहा है कि भारत में भीषण गरीबी जमकर घटी है, दूसरी तरफ यह बता रहा है कि यहां पहले से कम लोग समृद्धि रेखा छू पा रहे हैं। मतलब, भारत में विषमता बढ़ी है। मगर, विश्व बैंक साथ में कुछ ऐसे भी आंकड़े पेश किए हैं, जिनसे भारत का गिनी सूचकांक 28.8 से घटकर 25.5 पर आ गया है। इसे मोदी सरकार ने फौरन लपक लिया और दावा कर दिया कि उसने लगभग एक दशक के शासन में देश में विषमता मिटाकर समता स्थापित कर दी है। अब भारत दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा समता वाला देश है। हम से ऊपर केवल स्लोवाक रिपब्लिक, स्लोवनिया व बेलारूस हैं। चीन से लेकर अमेरिका और सभी जी-7 व जी-20 देश हमसे बहुत ज्यादा विषम हैं जिनका गिनी सूचकांक 36 से 50 तक चल रहा है। भारत में विषमता नहीं, समता बढ़ी है! हँसना मना है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
