भारत का घोर दुर्भाग्य कि बारह साल से सत्ता शीर्ष पर बैठा शख्स बड़ी-बड़ी गणनाएं करने में माहिर वराह मिहिर व आर्यभट्ट की परम्परा वाले देश को निरा बौडम समझता है। उसे लगता है कि वो आज़ादी के सौ साल पूरा होने पर 2047 में भारत को विकसित देश बनाने की हवाबाज़ी करता रहेगा और 150 करोड़ भारतीय उल्लू बनते रहेंगे। विकसित देश तो दूर, भारत को एक पायदान उठकर ऊपरी-मध्यम आय तक पहुंचने के लिए भी छह साल तक डॉलर में प्रति व्यक्ति आय 9.03% सालाना बढ़ानी होगी। अभी विश्व बैंक के गलत डेटा की गलत व्याख्या से उसने हांका कि 50 करोड़ भारतीयों को भीषण गरीबी से बाहर निकाल लिया है। उसने यह झूठ भीषण गरीबी से त्रस्त गढ़चिरौली के आदिवासियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बोला, जो न तो विश्व बैंक और न ही उसकी गरीबी रेखा के बारे में कुछ जानते हैं। विश्व बैंक का डेटा बताता है कि 3 डॉलर प्रतिदिन खपत की रेखा के हिसाब 2011 में भारत में आबादी के 27.1% (32.791 करोड़ लोग) भीषण गरीब थे, जबकि 2023 में ये 2.6% (3.699 करोड़) रह गए। 29.092 करोड़ की कमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 करोड़ की जो संख्या फेंक रहे हैं, वो निम्न-मध्यम आय की खपत रेखा 4.20 डॉलर प्रतिदिन पर आधारित है, न कि भीषण गरीबी की रेखा पर। खैर, झूठ बोलने वाले सच की परवाह कहां करते हैं? अब बुधवार की बुद्धि…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
