विदेश में हम पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का हिस्सा बन जाते हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश व श्रीलंका में कोई भेद नहीं रह जाता। फिर भी हर भारतीय अपनी अस्मिता की जद्दोजहद में लगा रहता है। हर कोई चाहता है कि भारत विकसित देश बन जाए। लेकिन जब देखता है कि विकसित भारत@2047 कोई आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि राजनीतिक नारा है तो वो बेहद छला व ठगा हुआ महूसस करता है। भारत अभी विश्व बैंक के मानदंडों के हिसाब से निम्न-मध्यम आय वाला देश है। 2007 से ही यही स्थिति है। यहां से उठकर वो उच्च-मध्यम आय वाला देश बनेगा। तभी जाकर उच्च-आय वाला देश या विकसित देश बनने की यात्रा शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लालकिले की प्राचीर से सबसे पहली बार 2047 तक भारत को विकसित बनाने का नारा उछाला था। लेकिन चार साल से देश वहां से एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा। वहीं, इसी साल हमारे आसपास के तीन देश निम्न-मध्यम आय से उच्च-मध्यम आय की श्रेणी में पहुंच गए। ये देश हैं श्रीलंका, फिलीपींस और वियतनाम। इनमें वियतनाम की यात्रा तो जबरदस्त है। वो हमसे तीन साल बाद 2010 में निम्न-आय से निम्न-मध्यम आय वाला देश बना था। 16 साल में वो उच्च-मध्यम आय वाला देश बन गया, जबकि हम हो-हल्ले के बावजूद 19 साल से वहीं के वहीं अटके पड़े हैं। आखिर क्यों? अब सोमवार का व्योम…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
