सरकार देश के जीडीपी में आम लोगों की खपत का योगदान सायास कम करने में लगी है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान जीडीपी में निजी अंतिम खपत व्यय (पीएफसीई) का हिस्सा 61.3% हुआ करता था, जबकि निर्यात का हिस्सा 18.7% और आयात का हिस्सा 19.1% हुआ करता था। वित्त वर्ष 2022-23 में निजी खपत का हिस्सा घटकर 60.6% और निर्यात का हिस्सा बढ़कर 22.8% व आयात का 26.4% हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 तक जीडीपी में निजी खपत का योगदान घटते-घटते 56.7% पर आ गया, जबकि निर्यात का योगदान 22.2% और आयात का हिस्सा 24.4% पर कमोबेश अटका रहा। सरकार ने निजी खपत में आई कमी को अपनी खपत और पूंजी निवेश को बढ़ाकर पूरा किया। इससे सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार को खाद-पानी मिला। 2021-22 में सरकारी खपत व पूंजी निवेश का सम्मिलित हिस्सा जीडीपी में 38.9% हुआ करता था। यह 2022-23 में 39.5% और 2025-26 में 42.6% हो गया। बता दें कि देश में निजी निवेश बहुत कम हो रहा है। सालों-साल से कॉरपोरेट क्षेत्र में क्षमता इस्तेमाल 75-77% पर अटका पड़ा है। इसलिए सकल स्थाई पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) को हमने आसानी के लिए सरकार और उसके चंगुओं का प्रॉक्सी निवेश ही माना है। वैसे भी सरकार निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के निवेश का डेटा अलग से नहीं देती। अब बुधवार की बुद्धि…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
