सरकार के एजेंडा में नौजवान क्यों नहीं!

विकासशील देश में सरकार का एजेंडा विकास ही हो सकता है। लेकिन किसका विकास? लोकतांत्रिक देश में सरकार और जनता के एजेंडे में कोई फर्क नहीं होना चाहिए। भारत तो दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। सालों-साल से बखाना जा रहा है कि हमारी 65% आबादी 35 साल से नीचे की है। इसे हमारा डेमोग्राफिक डिविडेंड भी कहा जाता है। आखिर फिर क्यों हमारे आर्थिक विकास के केंद्र में नौजवान और उसका रोज़गार नहीं है? हमने जीडीपी की नई सीरीज़ निकाल दी। उसका आधार वर्ष 2022-23 कर दिया और राष्ट्रीय खातों को अपडेट कर दिया। लेकिन न इस अपडेट में, न हमारी आर्थिक नीति, न मौद्रिक नीति और न ही राजकोषीय नीति में रोज़गार व बेरोजगारी की स्थिति कोई अहमियत दी गई है। कृषि से लेकर उद्योग-धंधों और सेवा क्षेत्र के उत्पादन व मूल्य-वर्धन का डेटा आ गया, मूल्यों व मुद्रास्फीति का डेटा आ गया, आयात-निर्यात का हिसाब हो गया, बैंकिंग, बीमा व फाइनेंस की स्थिति समझ ली गई। सब को जोड़-घटाकर जीडीपी निकाल लिया। बन गई राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और बना ली गईं आर्थिक विकास की नीतियां। लेकिन रोज़गार और बेरोज़गारी का डेटा केंद्र में तो छोड़िए, हाशिये पर भी नहीं। खुद को राष्ट्रवादी कहने वाले दल की सरकार के एजेंडा से देश की 65% ऊर्जा व जोश से भरी आबादी निर्वासित क्यों है? अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field