देश में चाय का उत्पादन मार्च महीने में करीब 16 फीसदी बढ़कर 567.3 लाख किलोग्राम हो गया। शुक्रवार को टी बोर्ड की तरफ से जारी आंकडों में यह जानकारी दी गई है। साल भर पहले मार्च 2010 में चाय का उत्पादन 490 लाख किलोग्राम था। इस साल चाय उत्पादन असम में बेहतर पैदावार के चलते बढ़ा है।
असल में साल भर पहले चाय का उत्पादन 147.8 लाख किलोग्राम था, जबकि मार्च 2011 में यह 236.6 लाख किलोग्राम रहा है। लेकिन इस साल पश्चिम बंगाल और देश के दक्षिणी राज्यों में चाय उत्पादन घट गया है। वैसे इस साल मार्च में देश से चाय का निर्यात 119 किलोग्राम रहा है, जबकि पिछले साल मार्च में 234.9 किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था।
बता दें कि भारत दुनिया में चार का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। जनवरी-मार्च 2011 की तिमाही में भारत का कुल चाय उत्पादन 943.9 लाख किलोग्राम रहा है। यह पिछले साल की समान अवधि में यह 940.6 किलोग्राम रहा था। इस साल की पहली तिमाही में चाय निर्यात पिछले साल के 530 लाख किलोग्राम से घटकर 396.2 लाख किलोग्राम रह गया है।