नहीं पता कि इस कंपनी का शेयर घटेगा कि बढ़ेगा, और बढ़ेगा तो कब और कितना। लेकिन इतना पता है कि खरीदारी और लेनदेन के तेजी से बदलते इस दौर में हैदराबाद की यह कंपनी जरूर बढ़ती जाएगी। बॉरट्रॉनिक्स छोटे-बड़े सामानों से लेकर तमाम तरह के कार्डों में वो चुम्बकीय पट्टी लगाने के सोल्यूशंस उपलब्ध कराती है जिनसे मशीन के संपर्क में आते ही सारी छिपी जानकारियां सामने आ जाती हैं। मॉल बढ़ेगे, संगठित रिटेल का दायराऔरऔर भी

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 240 अंक गिरा और एनएसई निफ्टी 77 अंक। लेकिन जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस दोनों ही एक्सचेंजों में पहुंच गया 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 106.40 रुपए (एनएसई) व 106.45 रुपए (बीएसई) पर। हालांकि बंद हुआ यह क्रमशः 104.15 और 104.10 रुपए पर। बढ़त का यह सिलसिला अभी जारी रहने का अनुमान है। असल में जीआईसी (साधारण बीमा निगम) और चार पांच सहायक कंपनियों – नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंसऔरऔर भी

ब्याज दरें नहीं बढ़ीं तो जैसी कि उम्मीद थी, बाजार एक नई ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है। अब यह पक्का है कि निफ्टी 5500 और 5700 का स्तर छू लेगा। ए ग्रुप के शेयरों में वापसी तुलनात्मक रूप से धीमी रहेगी। आप ही देखिए कि जीटीएल इंफ्रा में इतनी बड़ी खबर आने के बावजूद शेयर 54.40 तक जाने के बाद 47 रुपए के आसपास बंद हुआ। हालांकि इस स्टॉक में दीर्घकालीन संभावना अब भी बरकरार है।औरऔर भी

बाजार सूत्रों की मानें तो राकेश झुनझुनवाला और रिलायंस कैपिटल ने विम प्लास्ट में साथ मिलकर बड़ी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें विम प्लास्ट के लिए प्रति शेयर 235 रुपए का भाव लगाया गया है। जल्दी ही इस डील को सार्वजनिक किया जाएगा। माना जा रहा है कि इनकी सक्रियता के बाद यह शेयर 500 रुपए के ऊपर जा सकता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच शुक्रवार को विम प्लास्ट का शेयर बीएसई में 6.75 फीसदी बढ़कर 202.35औरऔर भी

बजट के बाद के इस सेटलमेंट पर काफी दबाव है क्योंकि एक बार ब्याज दरें बढ़ाई जा चुकी हैं और माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक एक बार फिर ब्याज दरें (रेपो व रिवर्स रेपो दरें) बढ़ा सकता है। वैसे, सारा लब्बोलुआव यह है कि फंडिंग पूरी तरह रुकी पड़ी है और जो निवेशक कर्ज के भरोसे सौदे कर रहे हैं, उनसे कहा गया है कि वे ए और बी ग्रुप के शेयरों में अपनी पोजिशनऔरऔर भी