इस समय अपने शेयर बाज़ार का हाल बड़ा विचित्र है। जिन कंपनियों के शेयर पिछले कुछ महीनों में चढ़ गए, वे सब चढ़े ही जा रहे हैं, जबकि जिन कंपनियों के शेयर कोरोना के कहर में दबे रह गए, वे महीनों से सीमित दायरे में ही ऊपर-नीचे हो रहे हैं। अधिकांश आम से लेकर खास निवेशक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पीछे भाग रहे हैं तो कोरोना की तात्कालिक मार की शिकार कंपनियों की तरफ कोई देख ही नहीं रहा। आज तथास्तु में सबकी नज़रों से ओझल ऐसी ही एक कंपनी…और भी

इस वक्त शेयर बाज़ार की हालत नाजुक है। अफवाह या किसी नकारात्मक खबर से उसे खुदा-न-खास्ता तगड़ा धक्का लगा तो संभालने के एफआईआई भी नहीं हैं। वे क्रिसमस की लंबी छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं। सरकार किसान आंदोलन से परेशान है। वहीं, पूंजी बाज़ार नियामक संस्था, सेबी सुस्त पड़ी है। पिछले कुछ महीनों में फ्रैंकलिन टेम्प्लेटन जैसे नामी म्यूचअल फंड और डेढ़ दर्जन ब्रोकरों के डिफॉल्ट हो गए। मगर सेबी शांत पड़ी रही। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

पिछले महीने लगातार दो बार वॉट्स-एप्प के ज़रिए अफवाह फैलाई गई कि निफ्टी व सेंसेक्स में शामिल बड़ी कंपनी के मालिक की सेहत बेहद नाज़ुक है। कंपनी ने इसका माकूल जवाब देकर अफवाह का समूल खात्मा कर दिया। पहले भी तेज़ी के दौर में अफवाहों से बाज़ार को गिराने की कोशिशें हो चुकी हैं। 1990 के दशक में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे या खराब सेहत की अफवाहें फैलाई गई थीं। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

ताश के पत्तों का महल बन चुके शेयर बाज़ार को झटका देश नहीं, विदेश से भी लग सकता है। पिछले हफ्ते तक वेब या सोशल मीडिया की अटकलबाज़ी चल रही थी। अब तो कोरोना के नए खतरनाक अवतार ने ब्रिटेन, इटली व नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों में धमक पैदा कर दी है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों ने ब्रिटेन से आनेवाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। अफरातफरी का आलम गहराने लगा है। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी