निवेश सलाह में ठगों की कमी नहीं
2020-08-30
देश के राजनीतिक व सामाजिक ही नहीं, वित्तीय जीवन में भी ठगों की भरमार है। बताइए, कोई जानी-मानी इक्विटी रिसर्च फर्म प्रतिमाह एक कंपनी बताने के 6000 रुपए सालाना लेने के बावजूद ऐसी कंपनी सुझाए जिसका शेयर अभी 193 रुपए पर हो और तीन साल में 200 रुपए तक पहुंचने का लक्ष्य रखे तो आप क्या कहेंगे! फर्म कहती है कि इसमें निवेश 130 रुपए तक गिरने पर करें। क्या मतलब है इसका? अब आज का तथास्तु…औरऔर भी


